यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Malaika Arora Birthday: बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने मिरर सेल्फी के साथ मलाइका को किया विश, कहा- तुम बस मेरी रहना
Malaika Arora Birthday मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले काफी सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी मलाइका अरोड़ा आज अपना 49 वां बर्थडे मना रही हैं। उन्हें विश करने वालों में सबसे पहला नाम बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर का है। अर्जुन ने अपनी लेडीवर के साथ मिरर सेल्फी पोस्ट की और प्यारा सा मैसेज भी लिखा। गोल्डेन कलर के ड्रेस में मलाइका काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं। तस्वीर में अर्जुन जिस तरह से उन्हें निहार रहे हैं, सोशल मीडिया पर ये चर्चा का विषय बन गया है।
अर्जुन कपूर ने जताया प्यार
बीती रात जैसे ही घड़ी की सुइयों ने बारह बजने की तरफ इशारा किया, अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन ने लिखा, 'द यिन टू माई यांग, हैप्पी बर्थडे बेबी, जस्ट बी यू, बी हैप्पी, बी माई'। छैय्या छैय्या और मुन्नी बदनाम हुई जैसे गानों पर अपने सिजलिंग डांस मूव्स के लिए जानी जाने वाली मलाइका ने अर्जुन की पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कैप्शन के साथ शेयर किया, 'ओनली योर्स' और इसके साथ एक रेड हार्ट इमोजी भी पोस्ट की।
मलाइका अरोड़ा ने किया रिएक्ट
कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अर्जुन के पोस्ट पर मलाइका को विश किया। निर्देशक अभिषेक कपूर ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मल्ला', जबकि एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने एक ब्लैक हार्ट का इमोजी पोस्ट किया। यश राज फिल्म्स के कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने कमेंट किया, "जन्मदिन मुबारक हो @malaikaaroraofficial big love" और एक रेड हार्ट इमोजी एड किया। फैंस भी अपनी फेवरेट स्टार को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
फैंस बोले- Happy Birthday Malaika
बता दें कि मलाइका और अर्जुन ने 2019 में अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया था। तब से वो हर इंटरव्यू में अपने रिश्ते के बारे में बात करने से कभी नहीं कतराते। हालांकि, दोनों को अक्सर उनके बीच उम्र के अंतर के लिए ट्रोल किया जाता है क्योंकि मलाइका आज 49 वर्ष की हो गई हैं, जबकि अर्जुन ने जून में अपना 37वां जन्मदिन मनाया था। मीडिया में अक्सर इनकी जल्द शादी की खबरें आती रहती हैं लेकिन इन कपल मे कभी इसपर मुहर नहीं लगाई।
यह भी पढ़ें
