BB 16 Weekend Ka Vaar Updates: सलमान खान की जगह करण जौहर ने किया होस्ट, प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता हुए 'रोमांटिक'
BB 16 Weekend Ka Vaar Updates: बिग बॉस 16 वीकेंड का वार काफी दिलचस्प हो गया है। सभी दिवाली मनाने के अलावा अपने घरवालों को मिस भी कर रहे है।

नई दिल्ली, जेएनएन। BB 16 Weekend Ka Vaar Updates: बिग बॉस 16 में वीकेंड का वार दिवाली स्पेशल बन गया है। शो के होस्ट सलमान खान को डेंगू होने के चलते शो को करण जौहर होस्ट करते हैं। जारी हुए प्रोमो में वह गोरी नागोरी को जहां एक ओर फटकार लगाते नजर आए कि उन्होंने किस आधार पर बिग बॉस को चुनौती दी। वहीं वह प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता से चन्ना मेरेया गाने पर रोमांटिक डांस करने के लिए भी कहते नजर आते हैं। घर में नया कप्तान चुने जाने की आहट तेज हो गई है और यह नियुक्ति अर्चना के तौर पर होती है। बिग बॉस 16 वीकेंड का वार दिवाली स्पेशल काफी खास होने जा रहा है। कई टीजर जारी किए गए हैं। जिससे इस शो से जुड़ी नई जानकारियां मिल रही है। कई कलाकार फैंस को दिवाली की बधाइयां भी दे रहे हैं। साजिद खान ने भी दर्शकों को को दीपावली की शुभकामनाएं दी है। इसके पहले शो में प्रियंका चौधरी और शिव ठाकरे की लड़ाई भी हो जाती है। बतौर कप्तान वह प्रियंका को दंड भी देते हैं।
घरवालों की बहुमत के आधार पर प्रियंका चौधरी को मन की सफाई करनी पड़ती है। कई लोग उन पर जेट से पानी की स्प्रे भी करते है।
शालीन भनोट और गौतम सिंह विग ने भी धमाकेदार परफॉरमेंस दी है। दोनों साथ में काफी मस्ती करते है। करण जौहर दोनों का डांस काफी एन्जॉय करते है।
प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता रोमांटिक हो जाते है। दोनों को करण जौहर टास्क देते है कि उन्हें चन्ना मेरेया गाने पर डांस करना है। हालांकि प्रियंका रणबीर कपूर बनेंगी और अंकित अनुष्का शर्मा बनेंगे।
करण जौहर निम्रत कौर अहलुवालिया को मोटिवेट भी करते है। उनका अंदाज देखने लायक है।
टीना दत्ता और शालीन भनोट ने एक रोमांटिक डांस किया है। दोनों काफी अच्छे लग रहे है। दोनों की जोड़ी को साथ डांस करते देख घरवाले भी खुश हो जाते है।
टीना दत्ता और शालीन भनोट की केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है।
दिवाली को ध्यान में रखते हुए करण जौहर सभी का केजो सिटी में स्वागत करते है। सभी इस अवसर पर काफी खुश नजर आते है।
गोरी नागोरी को करण जौहर से बातचीत के बाद पछतावा होता है और वह बिग बॉस से माफी मांग लेती है।
अर्चना गौतम और गोरी नागोरी के बीच की लड़ाई घर में चर्चा का विषय बन जाती है। इस पर शालीन भनोट, प्रियंका चौधरी और शिव ठाकरे भी अपना मत रखते है।
करण जौहर गोरी नागोरी के बहाने घरवालों को अहम सीख देते हैं। सभी से पूछते है कि क्या गोरी का इरादा अर्चना को हर्ट करने का था। इसपर सभी हामी भरते है।
गोरी नागोरी को लेकर सभी सदस्यों से करण जौहर एक प्रश्न पूछते है। जोकि उन्हें अच्छा नहीं लगता है।
शिव ठाकरे से करण जौहर कुछ प्रश्न पूछते है जिनका उत्तर वो नहीं दे पाते है। इसके चलते वह सकपकाने लगते है।
माहौल को हल्का करने के लिए करण जौहर मैक स्टेन के साथ मस्ती करते है। दोनों की केमेस्ट्री देखने लायक है। मैक करण को अपने करतूतों की सफाई भी देते है।
करण जौहर और गोरी नागोरी के बीच भी गंभीर बहस हो जाती है। करण जौहर उन्हें कहते है कि वह बिग बॉस से उलटे बात नहीं कर सकती। उन्हें ऐसा करने पर शो छोड़ना भी पड़ सकता है।
करण जौहर और निमृत कौर अहलुवालिया के बीच कैप्टनसी टास्क को लेकर बहस हो जाती है और दोनों के बीच डिसअग्रीन्मेंट पर बात खत्म हो जाती है।
इस बीच गोरी नोरी और अचर्ना गौतम के बीच की लड़ाई खूंखार हो जाती है। दोनों एक दूसरे से उलझ पड़ती है। करण जौहर बाद में गोरी को फटकारते है।
करण जौहर शो में कंटेस्टेंट से बेहतरीन बातचीत करते हैं। वह ऐसा कर सलमान खान की कमी बिलकुल भी नहीं खलने देते है। वहीं घरवालों का भी उनके प्रति नजरिया काफी अच्छा रहा है।
Kya aapke mutaabik #KaranJohar kar rahe hai ek behtareen job in having a conversation with the contestants? 😮#BB16 #BiggBoss16 #BiggBoss #WeekendKaVaar @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/NASpnB9JJE
— ColorsTV (@ColorsTV) October 22, 2022
प्रियंका चौधरी अर्चना गौतम को पूरा समर्थन देती है। वह अर्चना के पक्ष में खड़ी नजर आती है। इसके चलते घर में समीकरण भी बदल सकते है।
#PriyankaChaharChoudhary ne diya #ArchanaGautam ko full support. Woh hai khadi Archana ke paksh mein. 😮#BB16 #BiggBoss16 #BiggBoss #WeekendKaVaar @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/KBWFVO6Ria
— ColorsTV (@ColorsTV) October 22, 2022
दीपावली के अवसर पर सभी सज-धजकर आते है और उत्साह से बिग बॉस के टास्क में भाग लेते है। सभी करण जौहर के साथ मस्ती करते भी नजर आते है।
करण जौहर के पूछने पर अंकित गुप्ता मानते है कि प्रियंका चौधरी के साथ उनका पहला पड़ाव पार हो गया है। इस पर घर वालों की प्रतिक्रिया देखने लायक है।
Ghar mein entry karte hi Karan Johar ne kar diya sassiness ka level up❤️🔥
— ColorsTV (@ColorsTV) October 22, 2022
Dekhiye #BiggBoss16 Mon-Fri raat 10 baje aur Sat-Sun raat 9.30 baje, sirf #Colors par. Anytime on @justvoot#BB16 #BiggBoss #WeekendKaVaar@BeingSalmanKhan#KaranJohar pic.twitter.com/0VCwEePqYA
करण जौहर घरवालों से मन की सफाई का टास्क करवाते है। इसमें सभी के निशाने पर प्रियंका चौधरी आ जाती है। सभी उन्हें जमकर लताड़ लगाते है।
करण जौहर घरवालों से मन की सफाई का टास्क करवाते है। इसमें सभी के निशाने पर प्रियंका चौधरी आ जाती है। सभी उन्हें जमकर लताड़ लगाते है।
वहीं घर में कैप्टन शिव ठाकरे और प्रियंका चौधरी के बीच घर के काम को लेकर लड़ाई भी हो जाती है। इसके बाद बिग बॉस शिव को सुझाव देते है कि घर वाले अगर उनकी बात नहीं मान रहे है तो वे उन्हें सजा भी दे सकते है। बिग बॉस का सुझाव मानते हुए शिव प्रियंका को बॉक्स में जाने की सजा देते है।
Priyanka ko dekar dand, kya Shiv ne nibhaaya apna kartavya sahi se? Tell us your views in the comment ✍🏻
— ColorsTV (@ColorsTV) October 22, 2022
Dekhiye #BiggBoss16 Mon-Fri raat 10 baje aur Sat-Sun raat 9.30 baje, sirf #Colors par.
Anytime on @justvoot #BB16 #BiggBoss@ShivThakare9 #PriyankaChaharChoudhary pic.twitter.com/Ab5S4M6tUP
