विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लिमिटेड स्क्रीन्स के बाद भी नहीं रुकी Main Vaapas Aaunga की कमाई, बॉक्स ऑफिस पर जमाई धाक

Published: Thu, 16 Jul 2026 11:41 AM (IST)

फिल्म मैं वापस आऊंगा रिलीज के एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करती हुई नजर आ रही है। 

मैं वापस आऊंगा कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

मैं वापस आऊंगा कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. अच्छी कमाई कर रही मैं वापस आऊंगा

  2. महीनेभर इतना हुआ फिल्म का कलेक्शन

  3. दिलजीत दोसांझ की मूवी मैं वापस आऊंगा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा (Main Vaapas Aaunga) की रिलीज को एक महीने से ज्यादा का समय बीत गया है। इतना वक्त बीतने के बाद इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म का स्क्रीन और शोज काउंट कम हुआ है।

लेकिन दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ, नसीरुद्दीन शाह और वेदांग रैना स्टारर मैं वापस आऊंगा की कमाई में कोई खास असर पड़ता हुआ नजर नहीं आ रहा है। रिलीज के 34वें दिन भी मैं वापस आऊंगा ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कारोबार करके दिखाया है। आइए मूवी के अब तक कलेक्शन पर नजर डालते हैं- 

मैं वापस आऊंगा का कलेक्शन

बीते महीने 12 जून को मैं वापस आऊंगा को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से मैं वापस आऊंगा को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। रिलीज के पहले वीक में मैं वापस आऊंगा की कमाई औसतन रही थी, लेकिन दूसरे हफ्ते में इस मूवी ने जोरदार कमबैक किया और सबको सरप्राइज कर दिया। 

यह भी पढ़ें- Satluj विवाद के बीच बॉक्स ऑफिस पर छाई दिलजीत दोसांझ की Main Vaapas Aaunga, सोमवार को कमाए इतने करोड़

main vaapas aaunga collection

अब मैं वापस आऊंगा की रिलीज को 34 दिनों का समय बीत गया है और फिल्म ठीकठाक कमाई करती हुई नजर आ रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 34वें दिन दिलजीत दोसांझ स्टारर रोमांटिक मूवी मैं वापस आऊंगा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 23 लाख का कारोबार किया है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई का ये आंकड़ा 21 लाख रहा है। 

main vaapas aaunga box office (1)

इस तरह से मैं वापस आऊंगा ने बीते बुधवार को कुल मिलाकर 44 लाख का कारोबार किया। मौजूदा समय में मैं वापस आऊंगा के महज 441 शोज सिनेमाघरों में चल रहे हैं। उनको मद्देनजर रखते हुए फिल्म की कमाई का ये आंकड़ा काफी प्रभावशाली माना जा रहा है।

बात करें मैं वापस आऊंगा के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो वह 63 करोड़ हो गया है और ग्लोबली ये आंकड़ा 96 करोड़ के करीब पहुंच चुका है। 

सफल रही मैं वापस आऊंगा 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मैं वापस आऊंगा का कुल बजट 70 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। इस आधार पर देखा जाए तो अब तक निर्देशक इम्तियाज अली की ये फिल्म अपनी लागत निकालने में कामयाबी हुई है। इसी वजह से मैं वापस आऊंगा को इस साल की एक सफल के तौर पर देखा जा सकता है। 

यह भी पढ़ें- 4 फिल्मों पर भारी पड़ी Welcome To The Jungle, विदेशी बॉक्स ऑफिस पर अक्षय की कॉमेडी फिल्म ने छापे करारे नोट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।