विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Satluj विवाद के बीच बॉक्स ऑफिस पर छाई दिलजीत दोसांझ की Main Vaapas Aaunga, सोमवार को कमाए इतने करोड़

Published: Tue, 07 Jul 2026 11:22 AM (IST)

Diljit Dosanjh स्टारर 'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1 महीना पूरा करने जा रही है। यहां पढ़ें फिल्म का 25वें दिन का कलेक्शन।

'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 25

'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 25

HighLights

  1. 'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 25

  2. 'सतलज' विवाद के बीच दिलजीत की फिल्म का कलेक्शन

  3. 12 जून को रिलीज हुई थी 'मैं वापस आऊंगा'

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिलजीत दोसांझ इस वक्त अपनी फिल्म सतलुज को लेकर चर्चा में है। दरअसल सतलुज तीन साल पहले सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट ना मिलेने की वजह से थिएटर्स में रिलीज नहीं हो सकी। 3 साल बाद फिल्म बिना किसी कट के ओटीटी पर रिलीज हुई थी लेकिन दो दिन बाद से ही इसे वहां से हटा दिया गया।

सतलुज विवाद के बीच मैं वापस आऊंगा का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

सतलुज (Satluj) का पहले नाम पंजाब 95 था और यह 3 जुलाई को Zee5 पर रिलीज की गई थी। हालांकि प्लेटफॉर्म ने बिना कोई कारण बताए 2 दिन बाद ही फिल्म हटा दी। इस बीच दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने वीडियो शेयर कर फिल्म देख चुके दर्शकों से अपील की कि वे फिल्म को अपने दोस्तों को भी दिखाएं।

satluj (7)

यह भी पढ़ें- भारत में क्यों 'बैन' हुई दिलजीत दोसांझ की Satluj मूवी? सीबीएफसी से लेकर OTT से हटाने तक, क्या है पूरा विवाद?

हालांकि सतलुज विवाद के बीच दिलजीत दोसांझ की रोमांटिक ड्रामा (Romantic Drama) मैं वापस आऊंगा जो 12 जून को रिलीज हुई थी, बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

मैं वापस आऊंगा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 25

दिलजीत दोसांझ की मैं वापस आऊंगा (Main Vaapas Aaunga) ने 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ने 1.15 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी लेकिन एक हफ्ते बाद फिल्म ने अच्छी रफ्तार पकड़ते हुए जबरदस्त कमाई की। फिलहाल फिल्म ने 25 दिन पूरे कर लिए हैं और सोमवार को इसने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है।

diljit (10)

रविवार को 2.20 करोड़ का शानदार कलेक्शन करने के बाद फिल्म ने मंडे को 0.65 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ इसका नेट इंडिया कलेक्शन 58.15 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 88.16 करोड़ रुपये हो गया है।

'मैं वापस आऊंगा' के बारे में

मैं वापस आऊंगा में दिलजीत दोसांझ के साथ नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ ने अहम किरदार निभाए हैं। ये फिल्म भारत पाकिस्तान बंटवारे के बीच पनपती एक प्रेम कहानी पर बनी है। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे इम्तियाज अली ने निर्देशित किया है।

यह भी पढ़ें- ZEE5 से क्यों हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म Satluj? केंद्र सरकार ने बताई वजह