विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Khushi Kapoor से ब्रेकअप के बाद Vedang Raina की जिंदगी में आई नई लड़की? कन्फर्म किया अपना रिलेशनशिप स्टेटस

Published: Sat, 11 Jul 2026 07:51 PM (IST)

वेदांग रैना अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर लगातार चर्चा में बने रहते हैं। खुशी कपूर से ब्रेकअप के बाद अब ...और पढ़ें

वेदांग रैना ने कन्फर्म किया रिलेशनशिप स्टेटस / फोटो- Instagram

वेदांग रैना ने कन्फर्म किया रिलेशनशिप स्टेटस / फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले अभिनेता वेदांग रैना इन दिनों फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर चर्चा में हैं। इस मूवी में उन्होंने नसीरुद्दीन शाह की जवानी का किरदार अदा किया है, जिसके लिए उन्हें काफी सराहना मिल रही है।

सिर्फ फिल्म ही नहीं, वेदांग रैना अपनी लव लाइफ को लेकर भी अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं और हाल ही में अभिनेता ने अपना रिलेशनशिप स्टेटस फाइनली फैंस को बता दिया है, उन्होंने यह कन्फर्म कर दिया कि वह इस वक्त किसी को डेट कर रहे हैं या नहीं।

वेदांग रैना ने कन्फर्म किया रिलेशनशिप स्टेटस

'द आर्चीज' के बाद वेदांग रैना एक लंबे समय तक खुशी कपूर को डेट कर रहे थे। इस साल जनवरी महीने में दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने खूब जोर पड़ा था। दोनों ने लगभग एक-दूसरे को करीब दो साल तक डेट किया और बिना विवाद किए अपने रास्ते अलग कर लिए। हालांकि, इसके बाद उनका नाम राजेश खन्ना की नातिन नाओमिका सरन से जुड़ा था। अब हाल ही में एचटी सिटी से बात करते हुए अभिनेता ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस को कन्फर्म करते हुए बताया कि वह पूरी तरह से सिंगल हैं।

इतना ही नहीं, वेदांग रैना ने इस खास बातचीत में ये भी बताया कि उन्हें अपनी पार्टनर में क्या खास चीज चाहिए। अभिनेता ने कहा, "मैं चाहता हूं कि वह दयालु हों, कई और क्वालिटीज भी होंमी चाहिए, लेकिन अगर आपके अंदर दया नहीं है, तो उसके आगे सभी चीजें बेकार हैं।"

Screenshot 2026-07-11 194630

मैं वापस आऊंगा को मिल रहे प्यार पर बोले वेदांग

वेदांग रैना ने इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म कर रही है, उस पर भी अपनी राय रखी। अभिनेता ने कहा, "जब शुरुआत में फिल्म नहीं चल रही थी, तो सच में दिल टूट गया था, लेकिन अचानक से बाजी पूरी पलट गई। मुझे लगता है कि जिस तरह से चीजें बदली, उन्होंने इसे हमारे लिए और भी स्पेशल बना दिया है। ऐसा पहले कभी भी नहीं हुआ है। मुझे दोबारा इस बात पर यकीन हो गया है कि अगर कहानी अच्छी हो, तो वह दर्शकों तक पहुंच ही जाती है।"

Screenshot 2026-07-11 194807

फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 72 करोड़ और दुनियाभर में 92 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। ओवरसीज मार्केट में इस फिल्म ने 20 करोड़ का बिजनेस किया है।

यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga देखने के बाद इमोशनल हुआ फैन, लोग बोले - 'रोने के लिए पैसे मिले...'

यह भी पढ़ें- 'खूबसूरत और इमोशनल फिल्म,' पाकिस्तानी फिल्ममेकर को पसंद आई इम्तियाज अली की Main Vaapas Aaunga