विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

निर्देशन छोड़ Mahesh Bhatt ने बनाई नई 'पहचान', पर्दे पर अभिनय करने को लेकर खोले दिल के राज

By Deepesh PandeyEdited By: Rinki Tiwari
Published: Fri, 24 Apr 2026 04:49 PM (IST)

निर्देशन से दूर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) एक नई पहचान लेकर लौट आए हैं। हाल ही में उन्होंने अभिनय चुनने को लेकर बात की है।

अभिनय को लेकर क्या बोले महेश भट्ट। फोटो क्रेडिट- एक्स

अभिनय को लेकर क्या बोले महेश भट्ट। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

दीपेश पांडेय, मुंबई। कैमरे के पीछे रहकर दुनिया को जज्बात सिखाने वाले महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) सोनी लिव की वेब सीरीज 'पहचान' में बतौर होस्ट नजर आए। शो में लोगों के दिलों की बातें करने वाले महेश ने इस बारे में बात की है।

कैमरे के पीछे रहकर ‘आशिकी’, ‘सड़क’ और ‘जख्म’ जैसी कई हिट फिल्मों का निर्देशन करने वाले फिल्मकार महेश भट्ट सोनी लिव पर हालिया प्रदर्शित वेब सीरीज ‘पहचान’ में मेजबान की भूमिका में
नजर आए।

नए सफर पर निकले महेश भट्ट

इसमें महेश विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और असाधारण काम करने वाले 13 सिख व्यक्तियों से उनके सफर पर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। अपनी जिंदगी की पहचान को लेकर महेश कहते हैं, "लोगों के साथ जुड़कर उन्हें शिखर तक पहुंचाना, वो मेरी पहचान रहेगी। मैं जिसको साथ लेता हूं, मैं उससे यही कहता हूं कि मैं आपके साथ हूं, आप आगे बढ़ो। अगर कहीं गिरे तो खुद उठ जाओगे, मुझे इस बात का यकीन है। फिल्में तो अच्छी-बुरी बनती रहती थीं, उनका एक अलग दौर था। आजकल तो लोगों की जिंदगियां बनाने में लुत्फ आता है।"

Mahesh bhat

लोगों की बदलती पसंद पर महेश भट्ट

इंटरनेट मीडिया के इस दौर में युवाओं की बदलती पसंद को लेकर महेश कहते हैं, "लोग कहते हैं कि आज के युवाओं में संवेदनशीलता नहीं है, मैं यह नहीं मानता। उनके अंदर बहुत गहराई है। हम ही उनसे बात करने की हिम्मत नहीं करते हैं। इंसान जब कोई कहानी दिल से बोलता है तो हर आयुवर्ग उसकी ओर आकर्षित होता है।"

पहली बार टॉक शो को कर रहे होस्ट

अपने टॉक शो को लेकर महेश कहते हैं, "आज पूरी दुनिया ने अपने आप को सिर्फ मनोरंजन तक ही व्यस्त रखा है, आस-पास जलती हुई लपटें और चिंगारियों को देखना ही नहीं चाहते हैं। ऐसी परिस्थितियों में यह शो बहुत जरूरी है। इसमें ऐसे लोगों की कहानी है, जिन्होंने मानवता की सेवा करते हुए बहुत कुछ हासिल किया है।"

यह भी पढ़ें- Sanjay Dutt की पुरानी फिल्म को कभी नहीं मिला इंसाफ, रिलीज के लिए 34 साल तक रही तरसती

Mahesh Bhatt movi

अभिनय चुनने पर बोले निर्देशक

कई निर्देशक अभिनय की दिशा भी चुन चुके हैं, ऐसे में निर्देशन के अलावा अभिनय के विकल्प को लेकर महेश कहते हैं, "मैं जो काम (फिल्म निर्देशन) करता था, वही बड़ी मुश्किल से कर पाता था। फिर अभिनय का विचार कहां से आता। मेजबानी करना तो अलग है, इसमें तो दिल खोलकर बातें करनी थीं।"

यह भी पढ़ें- 'पहले 250 थे...' हर फिल्म के बाद महेश भट्ट को 25 हजार रुपये देते हैं Anupam Kher? किया चौंकाने वाला खुलासा