विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंजलि अरोड़ा की 'श्री रामायण कथा' से पहले Dev Sharma को ऑफर हुई थी आदिपुरुष और Ramayana, एक वजह से हुए रिजेक्ट

Published: Fri, 18 Sep 2026 06:50 PM (IST)

Mahakavya Shri Ramayan Katha में राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता देव शर्मा ने बताया है कि आखिर क्यों उन्हें आदिपुरुष और रामायण से रिजेक्ट किया गया।

देव शर्मा को ऑफर हुई थी आदिपुरुष और रामायण। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

देव शर्मा को ऑफर हुई थी आदिपुरुष और रामायण। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

HighLights

  1. देव शर्मा को ऑफर हुई आदिपुरुष-रामायण

  2. दोनों फिल्मों में लक्ष्मण का रोल करने वाले थे एक्टर

  3. देव शर्मा ने बताया- क्यों फिल्म से हुए थे रिजेक्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अंजलि अरोड़ा की आगामी पौराणिक फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' (Mahakavya Shri Ramayan Katha) में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले देव शर्मा (Dev Sharma) ने खुलासा किया है कि पहले उन्हें 'आदिपुरुष' और 'रामायण' ऑफर हुई थी।

देव शर्मा का कहना है कि उन्होंने प्रभास की 'आदिपुरुष' और रणबीर कपूर की 'रामायण' में लक्ष्मण की भूमिका निभाने के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन उन्हें सिर्फ इस वजह से रिजेक्ट कर दिया गया क्योंकि वह लंबे थे।

देव को ऑफर हुई थी आदिपुरुष और रामायण

'महाकाव्य श्री रामायण कथा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में देव शर्मा ने बताया कि वह रणबीर कपूर और प्रभास से लंबे थे, जिसकी वजह से उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। एक्टर ने कहा, "इससे पहले (श्री रामायण कथा) मुझे 'आदिपुरुष' और नितेश तिवारी की 'रामायण' दोनों में ही लक्ष्मण का रोल ऑफर हुआ था। मेरे लुक टेस्ट भी लगभग फाइनल हो गए थे, लेकिन बात नहीं बन पाई।"

क्यों रामायण-आदिपुरुष से रिजेक्ट हुए थे एक्टर?

देव शर्मा ने दोनों फिल्मों से रिजेक्ट होने की वजह बताई है। उन्होंने कहा, "कहीं मैं राम की भूमिका निभाने वाले एक्टर से दो इंच लंबा था और दूसरी जगह मैं भगवान राम का रोल करने वाले एक्टर जितना ही लंबा-चौड़ा था, इसलिए मुझे फाइनल नहीं किया गया। तो मैं निराश हो गया कि शायद रामायण के साथ मेरा कनेक्शन उतना अच्छा नहीं है। इसीलिए मुझे बार-बार रिजेक्ट किया जा रहा है।"

 

आपको बता दें कि प्रभास स्टारर आदिपुरुष में लक्ष्मण की भूमिका सनी सिंह ने निभाई थी, जबकि रामाणय में लक्ष्मण की भूमिका रवि दुबे निभा रहे हैं। वहीं, बात करें 'श्री रामायण कथा' की तो इसमें देव शर्मा राम की भूमिका निभा रहे हैं। अभिषेक सिंह निर्देशित फिल्म में सीता की भूमिका में अंजलि अरोड़ा हैं। यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- अंजलि अरोड़ा की फिल्म Mahakavya Shri Ramayan Katha का ट्रेलर आउट, यूजर्स बोले- 'आदिपुरुष के लिए सम्मान...'

यह भी पढ़ें- 'मुझे शर्म नहीं आती...', Mahakavya Shri Ramayan Katha में 'सीता' का किरदार निभाने पर Anjali Arora का बेबाक बयान