अंजलि अरोड़ा की फिल्म Mahakavya Shri Ramayan Katha का ट्रेलर आउट, यूजर्स बोले- 'आदिपुरुष के लिए सम्मान...'
Mahakavya Shri Ramayan Katha Trailer: अंजलि अरोड़ा की फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा का ट्रेलर सामने आ गया है। लोग इसे देखकर कैसा रिएक्शन दे रहे हैं, जानिए...

महाकाव्य श्री रामायण कथा का ट्रेलर आउट
HighLights
अंजलि अरोड़ा की रामायण फिल्म का ट्रेलर आउट
राम और रावण का रोल करने वाले एक्टर्स हो रहे ट्रोल
फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे हैं रजनीश दुग्गल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'कच्चा बादाम गर्ल' कही जाने वालीं अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) आगामी फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' (Mahakavya Shri Ramayan Katha) में सीता की भूमिका निभाने जा रही हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का निर्देशन अभिषेक सिंह (Abhishek Singh) ने किया है। फिल्म में भगवान राम की भूमिका देव शर्मा (Dev Sharma) ने निभाई है, जबकि रावण की भूमिका में अभिनेता रजनीश दुग्गल (Rajniesh Duggal) हैं।
श्री रामायण कथा का ट्रेलर आउट
रिलीज से ठीक एक हफ्ते पहले 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ट्रेलर की शुरुआत ही रावण द्वारा सीता के अपहरण से होती है। उसके बाद राम का प्रण, सीता की प्रतीक्षा और हनुमान का लंका दहन... ट्रेलर में युद्ध से पहले की तैयारियों से लेकर युद्ध के दिन तक के सीन्स दिखाए गए हैं।
फिल्म के ट्रेलर पर यूजर्स का रिएक्शन
फिल्म का ट्रेलर देख लोग इसे ट्रोल कर रहे हैं। फिल्म के सीन्स और कलाकारों को आलोचना मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, "आदिपुरुष के लिए सम्मान बढ़ गया।" एक ने कहा, "राम के कास्टिंग को रावण का कास्टिंग बना दिया।" एक और ने कहा, "आदिपुरुष को टक्कर देने आ गई है नई रामायण।" कई लोग फिल्म की तुलना रणबीर कपूर की रामायण से कर रहे हैं।
यही नहीं, फिल्म के VFX की भी जमकर आलोचना हो रही है और इसे AI बताया जा रहा है।
कब रिलीज हो रही है श्री रामायण कथा?
'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का क्लैश सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मोस्ट अवेटेड फिल्म द वन (The Vvaan) से होने वाली है। यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन दीपक मिश्रा ने किया है। फिल्म में देव शर्मा राम, रजनीश दुग्गल रावण, अंजलि अरोड़ा सीता, शील वर्मा लक्ष्मण और निर्भय वाधवा हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं।
