विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मेरी पर्सनल लाइफ...' सीता के रोल के लिए ट्रोल होने पर क्या बोलीं वायरल कच्चा बादाम गर्ल, कब रिलीज होगी फिल्म?

Published: Thu, 17 Sep 2026 04:03 PM (IST)

अंजलि अरोड़ा ने 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में सीता के किरदार के लिए ट्रोल होने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ समय पहले रामायण (Ramayan) पर ही आधारित एक फिल्म का ट्रेलर आया था जिसकी काफी ज्यादा आलोचना हुई थी। इसका नाम था महाकाव्या श्री रामायण कथा (Mahakavya Shri Ramayan Katha)। इसमें देव शर्मा, अंजलि अरोड़ा और रजनीश दुग्गल नजर आने वाले थे।

इसकी रिलीज के बाद अंजलि अरोड़ा का काफी मजाक बना जो इसमें सीता का रोल निभा रही हैं। लोग अंजलि को कच्चा बादाम गर्ल के तौर पर जानते हैं जिनकी डांस रील काफी ज्यादा वायरल हुई थी। अब चूंकि अंजलि माता सीता का रोल निभा रही हैं तो फैंस को ये थोड़ा अजीब लगा। 17 तारीख को इसका ट्रेलर लॉन्च हुआ तो अंजलि ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी।

अंजलि अरोड़ा ने क्या कहा?

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें ट्रोलिंग से बुरा लगा, तो अभिनेत्री ने कहा,'नहीं, मुझे बुरा नहीं लगा क्योंकि हम पब्लिक फिगर हैं और जनता हमें जज कर सकती है। यह उनकी मर्जी है कि वो हमें पॉजिटिव रिव्यू देती है या नेगेटिव रिव्यू देती है। हर किसी को इसे पसंद करने या नापसंद करने का अधिकार है। हम अभिनेता हैं, हमें जो भी किरदार दिया जाता है, हम उसे अपना 100 प्रतिशत देते हैं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Vishal Mohan Jaiswal (@vmj_bollywood)

उन्होंने आगे कहा,'एक बार जब यह जनता के सामने आ जाता है, तो यह उनका फैसला है कि वे इसे कैसे देखते हैं। मैंने सीता मां का किरदार निभाया है और अब, ट्रेलर देखने के बाद, क्या आपको लगता है कि वह वही अंजलि हैं जिन्हें हम सोशल मीडिया पर देखते हैं? मेरा एकमात्र उद्देश्य यह है कि जब दर्शक फिल्म देखें, तो वे मेरी पर्सनल लाइफ और पर्सनालिटी को एक तरफ रख दें।'

कब रिलीज होगी फिल्म?

महाकाव्य श्री रामायण कथा 25 सितंबर, 2026 को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 'द वन' से टकराएगी। वहीं, इस फिल्म की तुलना रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत रामायण से भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Exclusive: 'रामायण' के गाने 'जय जय राम' के लिए Arijit Singh को लेने पड़े 200 टेक, स्टूडियो में खो गए थे सिंगर

यह भी पढ़ें- अभी खत्म नहीं हुई है 'नीम करोली बाबा' की कहानी, Hanuman Ansh के बाद आएंगे फिल्म के दो भाग