Move to Jagran APP

सोनाक्षी सिन्हा को लेकर 'भीष्म' से भिड़े 'दुर्योधन', 'भगवान कृष्ण' पहले ही कर चुके हैं 'शत्रुघ्न' की बेटी बचाव

Duryodhan Defends Sonakshi मुकेश खन्ना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि रामायण और महाभारत जैसे धारावाहिकों का दोबारा प्रसारण सोनाक्षी जैसे लोगों को अपनी संस्कृति समझने में मदद करेगा।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 13 Apr 2020 11:37 AM (IST)Updated: Tue, 14 Apr 2020 11:17 AM (IST)
सोनाक्षी सिन्हा को लेकर 'भीष्म' से भिड़े 'दुर्योधन', 'भगवान कृष्ण' पहले ही कर चुके हैं 'शत्रुघ्न' की बेटी बचाव
सोनाक्षी सिन्हा को लेकर 'भीष्म' से भिड़े 'दुर्योधन', 'भगवान कृष्ण' पहले ही कर चुके हैं 'शत्रुघ्न' की बेटी बचाव

नई दिल्ली, जेएनएन। सोनाक्षी सिन्हा के रामायण से जुड़े एक सवाल का ग़लत जवाब देने पर इस वक़्त महाभारत छिड़ी हुई है। महाभारत के भीष्म यानि मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी की पौराणिक जानकारी पर तंज कसा था, जिसके बाद पहले कृष्ण यानि नितीश भारद्वाज और अब दुर्योधन यानि पुनीत इस्सर ने मुकेश खन्ना को आड़े हाथों लिया है। 

loksabha election banner

क्या बोले दुर्योधन पुनीत इस्सर

स्पॉटब्वॉय से बातचीत करते हुए पुनीत ने कहा- ''मुकेश खन्ना को ऐसा नहीं कहना चाहिए था। सोनाभी एवीएम की स्टूडेंट हैं। मेरे बच्चे भी वहीं गये थे। अगर वो केबीसी में रामायण के एक सवाल का जवाब नहीं जानतीं तो दुनिया ख़त्म नहीं हो जाती। किसी को इस तरह सरेआम शर्मिंदा क्यों करना चाहिए। कम से कम मैं वो सब नहीं कहता जो खन्ना ने कहा है। आप जैसे-जैसे उम्रदराज़ होते जाते हैं, आपको गरिमाशाली होना चाहिए। फल लगते हैं तो पेड़ झुक जाना चाहिए।''

केबीसी से शुरू हुआ विवाद

केबीसी के कर्मवीर एपिसोड में सोनक्षी सिन्हा बतौर गेस्ट शामिल हुई थीं। खेल के दौरान सवाल आया- हनुमान संजीवनी बूटी किसके लिए लेकर आये थे? सोनाक्षी इस सवाल का जवाब नहीं दे सकीं, जिसके बाद सोशल मीडिया में उनकी ख़ूब खिंचाई हुई थी। यह मुद्दा हाल ही में फिर ऊपर आ गया, जब मुकेश खन्ना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि रामायण और महाभारत जैसे धारावाहिकों का दोबारा प्रसारण सोनाक्षी जैसे लोगों और मौजूदा पीढ़ी को अपनी संस्कृति को समझने में मदद करेगा। मुकेश खन्ना की महाभारत में कृष्ण का किरदार निभाने वाले नितीश भारद्वाज ने भी निंदा की थी। 

एंटरटेनमेंट टाइम्स के मुताबिक़, नितीश ने कहा था- ''मैं अपने मित्र मुकेश खन्ना से कहना चाहूंगा कि यह सम्भव है कि एक पूरी पीढ़ी को भारतीय विरासत और साहित्य के बारे में कुछ ना मालूम हो। लेकिन यह उनकी ग़ल्ती नहीं है। 1992 के आर्थिक वातावराण में जो बड़े बदलाव आ रहे थे। हर कोई अपने करियर और ख़ुद को समृद्धशाली बनाने की रेस में बिज़ी था। अगर इसमें किसी का दोष हो सकता है तो वो पहले वाली पीढ़ी है, जो अपने बच्चों को विरासत और साहित्य से रू-ब-रू नहीं करवा सकी। कहीं ना कहीं इसमें हमारी शिक्षा प्रणाली का भी दोष है, जो ब्रिटिश राज के दौरान की है।''

शत्रुघ्न सिन्हा ने भी दिया जवाब

सोनाक्षी सिन्हा को लेकर मुकेश खन्ना की टिप्पणी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने जवाब दिया था। शत्रुघ्न ने कहा था कि मुकेश खन्ना को हिंदू संस्कृति का संरक्षक किसने बना दिया। रामायण इस वक़्त डीडी नेशनल पर आ रही है, जबकि महाभारत का प्रसारण डीडी भारती पर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: रामायण में हनुमान का किरदार नहीं निभाना चाहते थे दारा सिंह, जानिए कैसे हुए राज़ी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.