विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Madhu Mantena ने इरा त्रिवेदी से की शादी, वायरल हुईं तस्वीरों पर कई लोगों ने दी बधाई

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Sun, 11 Jun 2023 08:49 PM (IST)

Madhu Mantena Ira Trivedi Wedding Photos फिल्म निर्माता मधु मंटेना ने इरा त्रिवेदी से रविवार को शादी कर ली है। ...और पढ़ें

Madhu Mantena Ira Trivedi Wedding Photos, Madhu Mantena
Madhu Mantena Ira Trivedi Wedding Photos, Madhu Mantena

नई दिल्ली, जेएनएन। Madhu Mantena Ira Trivedi Wedding Photos: मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी अब पति-पत्नी है। दोनों ने मुंबई में रविवार को शादी कर ली है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर इरा त्रिवेदी ने शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, "अब मैं पूरी हुई।" फिल्म निर्माता मधु मंटेना ने लेखिका और योग गुरु इरा त्रिवेदी से शादी कर ली है। दोनों ने अपने खास दोस्तों और परिवार की उपस्थिति में शादी की है। शादी की तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं, कई लोगों ने उन्हें शादी के लिए बधाई दी है।

इरा त्रिवेदी और मधु मंटेना ने शादी में क्या पहन रखा था?

इरा त्रिवेदी ने इस अवसर पर पिंक और गोल्डन कलर की साड़ी पहन रखी थी। वहीं, उन्होंने सोने का कमरबंद भी पहन रखा था। वहीं, वह अपने हाथों में फूल लिए नजर आई। उन्होंने कानों में बड़ी बालियां पहन रखी थी। उन्होंने एक खूबसूरत नेकलेस पहन रखा था। वहीं, मधु मंटेना ने सफेद कुर्ता और धोती पहन रखी थी। उन्होंने सफेद स्टोल भी ले रखा था। उनकी फोटोज फैंस को भी काफी पसंद आ रही है।

इरा त्रिवेदी और मधु मंटेना की शादी की फोटोज कहां देखें?

शादी के दौरान, दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते नजर आए। कई तस्वीरों में मधु मंटेना के हाथों को चूमते नजर आ रहे हैं। इरा ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है, "अब मैं पूरी हुई।" कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। कई लोगों ने उनकी फोटोज पर दिल और आग की इमोजी शेयर की है। वहीं, कई लोगों ने उनकी जोड़ी की सराहना की है।

मधु मंटेना की पहली शादी किससे हुई थी?

मधु मंटेना ने इसके पहले फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता से शादी की थी। दोनों ने 2015 में शादी की थी। हालांकि, 2019 में दोनों ने अलग होने का निर्णय लिया। मसाबा से पहले उनका अफेयर नंदना सेन के साथ था। मधु मंटेना ने गजनी, उंगली और क्वीन जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। वहीं, इरा त्रिवेदी योगा एक्सपर्ट और लेखिका है। शनिवार को इसके पहले दोनों की मेहंदी मुंबई में हुई थी। इसमें राजकुमार राव, ऋतिक रोशन और आमिर खान ने भाग लिया था। सभी इस अवसर पर काफी खुश नजर आ रहे थे।