विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'चोर पकड़ा गया...' Madhoo Shah ने लालबागचा राजा को चढ़ाए 500 रुपये, वायरल वीडियो ने क्यों मचाया हंगामा?

Published: Tue, 22 Sep 2026 11:06 AM (IST)

एक्ट्रेस मधु शाह (Madhoo Shah) ने हाल ही में मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन किए लेकिन उनके चढ़ावे का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

मधु शाह ने किए लालबागचा राजा के दर्शन

मधु शाह ने किए लालबागचा राजा के दर्शन

HighLights

  1. मधु शाह ने किए लालबागचा राजा के दर्शन

  2. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बटोर रहा सुर्खियां

  3. आखिर क्यों एक्ट्रेस का चढ़ावा बना चर्चा का विषय?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु भाष की फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस मधु शाह ने हाल ही में मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। मधु का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है लेकिन सुर्खियां किसी और ही चीज ने बटोरी है।

मधु शाह का वीडियो बटोर रहा सुर्खियां

दरअसल मधु शाह ने लालबागचा राजा (Lalbaugcha Raja) के दर्शन किए और उन्हें 500 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया। लेकिन जैसे ही वे दर्शन करके पलटीं, वहां मौजूद उस शख्स ने पैसे उठाकर वहीं रखे कपड़े में छुपा दिए। अब यह घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर इस वीडियो को वायरल होने में देर नहीं लगी।

यह भी पढ़ें- सास-ससुर और पति रणवीर संग सिद्धिविनायक गईं Deepika Padukone, दूसरी डिलीवरी से पहले लिया बप्पा का आशीर्वाद

बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर सब लोग अपनी-अपनी राय इसके बारे में देने लगे।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपनी-अपनी राय देना शुरू कर दी। एक ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'घूस तो नहीं ले रहे'। एक ने लिखा, 'चोर पकड़ा गया'। एक यूजर ने कमेंट किया, ' ये कोई नई बात थोड़ी है'। एक ने कमेंट किया, 'मोह माया कहने वाले माया के पीछे ही रहते हैं'। एक ने कमेंट किया, 'ऐसा ही होता है'।

 

इन सेलेब्स ने भी किए लालबागचा राजा के दर्शन

अब तक कई सेलेब्स ने लालबागचा राजा के दर्शन किए हैं। शाह रुख खान ने अपनी पत्नी गौरी खान और सुहाना के साथ शाम की आरती में शिरकत की और बप्पा का आशीर्वाद लिया। वहीं अपनी दूसरी बेटी के स्वागत के पहले रणवीर सिंह ने भी बप्पा का आशीर्वाद लिया था।

वहीं परिणीती चोपड़ा ने भी बप्पा के हाल ही में दर्शन किए। वे अकेली थीं लेकिन उन्होंने वीडियो कॉल पर राघव को बप्पा के दर्शन करवाए। संजय दत्त भी लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे।

मधु शाह के बारे में

मधु शाह ने हिंदी, मलयालम, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ भाषाओं में काम किया है। उन्होंने फूल और कांटे (1991), रोजा (1992), अल्लारी प्रियुडु (1992), योद्धा (1992), और जेंटलमैन (1993) जैसी फिल्मों में काम किया है।

उन्होंने 19 फरवरी 1999 को आनंद शाह से शादी की, जिनसे उनकी मुलाकात एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं - अमाया और केया। मधू के पति, जय मेहता के कजिन हैं, जिनकी शादी एक्ट्रेस जूही चावला से हुई है।

यह भी पढ़ें- 'लक्ष्मी के बाद सरस्वती...' Dhurandhar डायरेक्टर आदित्य धर ने दूसरी बार माता-पिता बने रणवीर-दीपिका को भेजा प्यार