विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सास-ससुर और पति रणवीर संग सिद्धिविनायक गईं Deepika Padukone, दूसरी डिलीवरी से पहले लिया बप्पा का आशीर्वाद

Published: Fri, 18 Sep 2026 05:21 PM (IST)

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) डिलीवरी से पहले अपने परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने गईं।

सास-ससुर संग दीपिका गईं सिद्धिविनायक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

सास-ससुर संग दीपिका गईं सिद्धिविनायक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. सिद्धिविनायक मंदिर गईं प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण

  2. दीपिका संग बप्पा के दर्शन करने गए सास-ससुर

  3. सितंबर में ही दूसरे बच्चे को जन्म दे सकतीं दीपिका

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आज सिद्धिविनायक मंदिर बप्पा के दर्शन करने गईं। एक्ट्रेस के साथ उनका परिवार भी मौजूद था।

दीपिका पादुकोण भले ही दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन खास मौकों पर वह पब्लिकली स्पॉट हो जाती हैं। शुक्रवार को भी वह अपने परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में स्पॉट हुईं।

डिलीवरी से पहले सिद्धिविनायक गईं दीपिका

दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने जा रही हैं और उनकी डिलीवरी भी सितंबर के महीने में होने की संभावना है। ऐसे में डिलीवरी से ठीक पहले गणेशोत्सव के मौके पर एक्ट्रेस सिद्धिविनायक मंदिर गईं। 

दीपिका संग सास-ससुर भी हुए स्पॉट

दीपिका पादुकोण के साथ उनके सास-ससुर और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी थे। इस दौरान दीपिका ने ऑरेंज और पर्पल कलर का हैवी एंब्रॉयडरी वाला सूट पहना था। उन्होंने अपने लुक को हेयर बन और गजरे से स्टाइल किया था। वहीं, रणवीर सिंह पर्पल ट्रेडिशनल आउटफिट में अपनी लेडी लव को ट्विन कर रहे थे। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

दीपिका-रणवीर की पर्सनल लाइफ

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 2024 में ही एक बेटी का स्वागत किया था। दोनों ने शादी के 6 साल बाद बेबी गर्ल का स्वागत किया था। कपल अब दूसरे बेबी के स्वागत की तैयारी में है। कुछ समय पहले आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि एक्ट्रेस की सितंबर महीने में ही डिलीवरी हो सकती है।

कपल की प्रोफेशनल लाइफ

धुरंधर और धुरंधर 2 की सफलता के बाद रणवीर सिंह अपनी आगामी फिल्म प्रलय (Pralay) की तैयारी में जुट गए हैं। जय मेहता के निर्देशन में बन रही जॉम्बी थ्रिलर में साउथ एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन भी नजर आएंगी। वहीं दीपिका पादुकोण की बात करें तो वह अल्लू अर्जुन की राका और शाह रुख खान की फिल्म किंग में नजर आएंगी। किंग इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है। 

यह भी पढ़ें- दुआ के दूसरे बर्थडे पर Deepika Padukone ने शेयर किया अपना मैटरनिटी फोटोशूट, बेटी के साथ खेलते दिखे रणवीर सिंह

यह भी पढ़ें- दीपिका-वांगा से पहले Sridevi और राजामौली में हुआ था महासंग्राम, 600 करोड़ी फिल्म के लिए रखी थी मोटी डिमांड!