'अमीर नहीं दिखता', प्रतीक गांधी के साथ हुआ भेदभाव, लुक की वजह से नहीं मिली फिल्में
अभिनेता प्रतीक गांधी ने हाल ही में ये खुलासा किया है कि उनके लुक की वजह से उन्हें इंडस्ट्री में जज किया गया था।
-1790149172425_m.webp)
एक्टर प्रतीक गांधी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
HighLights
बॉलीवुड के फेमस एक्टर प्रतीक गांधी
इस मूवी में नजर आएंगे प्रतीक गांधी
प्रतीक गांधी ने किया शॉकिंग खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक हंसल मेहता की वेब सीरीज स्कैम 1992 से अपनी खास पहचान बनाने वाले अभिनेता प्रतीक गांधी को भला कौन नहीं जानता। हाल ही में आई ओटीटी फिल्म घमासान में प्रतीक ने अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी है। इस बीच एक्टर ने इंडस्ट्री को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानका आपको हैरानी होगी।
प्रतीक गांधी (Pratik Gandhi) ने बताया है कि लुक की वजह से उनके साथ भेदभाव हुआ था और इस वजह से उनके हाथ कई फिल्में और शोज भी निकल गए थे। आइए जानते हैं एक्टर ने क्या-क्या कहा है-
प्रतीक गांधी को नहीं मिली थीं फिल्में
अभिनेता प्रतीक गांधी ने अपनी लेटेस्ट ओटीटी फिल्म घमासान के प्रमोशन के दौरान न्यूज 18 को एक लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है। उस दौरान प्रतीक ने लुक को लेकर जज किए जाने वाले पर चर्चा की है और बताया है-
यह भी पढ़ें- Ghamasaan Review: 'डाकू ददुआ' बनकर अरशद वारसी ने मचाया 'घमासान', प्रतीक गांधी ने लूटी महफिल; कहां रह गई चूक?
-1790150095846.webp)
करियर के शुरुआती दिनों में ऐसा मेरा साथ होता था, कि जब मैं टीवी शो के लिए ऑडिशन देता था तो लुक की वजह से जज किया जाता था। आज भी, जब मैं अपने दोस्तों से बात करता हूं, तो मुझे एहसास होता है कि उभरते हुए एक्टर्स को अभी भी वही मैसेज मिलते हैं। अमीर दिखने वाले एक्टर्स की जरूरत होती है और कहा जाता है कि सिर्फ रिच लुक वाले ही अप्लाई करें। यह 'रिच लुक' क्या होता है, इसके बारे में मुझे नहीं पता। लेकिन सच बताऊं तो यह बहुत अजीब है।

इस तरह से प्रतीक गांधी ने इंडस्ट्री को लेकर इनसाइड डिटेल्स साझा की है, जोकि बेहद शॉकिंग है। आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं है, जब किसी फिल्म कलाकार को इस तरह से उनके लुक की वजह से टारगेट किया गया हो।
हाल ही में सुपरस्टार सलमान खान ने भी इस मामले पर आवाज उठाई और ट्रोर्ल्स को फटकार लगाई, जो उनकी उम्र, बढ़ते वजन की वजह से निशाना बना रहे थे।
प्रतीक गांधी की अगली फिल्म
बात की जाए प्रतीक गांधी की अपकमिंग फिल्म के बारे में तो ओटीटी फिल्म घमासान के बाद वह बतौर एक्टर बड़े पर्दे पर वापसी करते हुए नजर आएंगे। उनकी अगली मूवी का नाम मडगांव एक्सप्रेस 2 है, जिसकी तैयारी चल रही है।
