यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Leo Trailer: थलपति विजय की फिल्म 'लियो' पर बड़ा अपडेट, इस दिन जारी होगा ट्रेलर; नए पोस्टर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
Leo Trailer Release साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म लियो के ट्रेलर का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विजय ...और पढ़ें

HighLights
- लियो के ट्रेलर रिलीज डेट का एलान
- शेर से मुकाबला करते दिखे एक्टर विजय
- न्यू पोस्टर ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Leo Trailer Release Date: साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लियो' (Leo) का ट्रेलर जल्द ही धमाका करने वाला है। थलपति विजय और संजय दत्त स्टारर एक्शन थ्रिलर 'लियो' के फर्स्ट पोस्टर के बाद से ही फैंस के बीच क्रेज बना हुआ है। काफी समय से फैंस इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। फाइनली अब ट्रेलर रिलीज डेट का एलान भी कर दिया गया है।
लोकेश कनगराज के द्वारा निर्देशित 'लियो' इसी साल अक्टूबर में रिलीज होने वाली है। फिल्म का पहला पोस्टर जून 2023 में रिलीज हुआ था और तब से फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर काफी दिनों से 'लियो ट्रेलर' ट्रेंड कर रहा था, जिससे जाहिर होता है कि फैंस किस कदर ट्रेलर देखने के लिए बेताब हैं।
यह भी पढ़ें- Ghost Trailer Out: दमदार एक्शन से भरपूर है शिव राजकुमार की 'घोस्ट' का ट्रेलर, धांसू अंदाज में दिखे अनुपम खेर
लियो का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज
2 अक्टूबर 2023 को विजय ने सोशल मीडिया पर 'लियो' का नया पोस्टर जारी कर ट्रेलर रिलीज डेट का एलान किया है। फिल्म का ट्रेलर 5 अक्टूबर 2023 को रिलीज किया जाएगा। नए पोस्टर में साउथ के सुपरस्टार विजय को जंगली जानवर के साथ एक्शन मोड में देखा जा सकता है। बर्फीली पहाड़ी के बीच विजय का ये दमदार पोस्टर फैंस की एक्साइटमेंट को नेक्स्ट लेवल हाई कर रहा है।
इस पोस्टर को देख फैंस को ट्रेलर का इंतजार नहीं हो रहा है। कमेंट बॉक्स में लोगों ने अपनी बेताबी जाहिर की है। कई लोगों ने कहा कि वह इसका बेसब्री से वेट कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स तो यहां तक कह रहे हैं कि थलपति रिकॉर्ड तोड़ेंगे।
कब रिलीज होगी लियो?
'लियो' की कहानी लोकेश कनगराज ने रत्ना कुमार और धीरज वैद्य के साथ बुनी है। फिल्म का निर्माण ललित कुमार और जगदीश पलानीसामी ने किया है। मूवी में विजय के अलावा संजय दत्त, तृषा कृष्णन, अर्जुन सरजा और अर्जुन दास जैसे कलाकार दिखाई देंगे।
पैन इंडिया तमिल फिल्म 'लियो' 19 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसे तमिल के अलावा तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Salman Khan Video: सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस, 'टाइगर 3' एक्टर इवेंट में डांस करते आए थे नजर
