विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghost Trailer Out: दमदार एक्शन से भरपूर है शिव राजकुमार की 'घोस्ट' का ट्रेलर, धांसू अंदाज में दिखे अनुपम खेर

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Mon, 02 Oct 2023 06:03 PM (IST)

Ghost Trailer Release कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार की पैन इंडिया फिल्म घोस्ट का ट्रेलर आखिरकार जारी कर दिया गया है। ...और पढ़ें

शिव राजकुमार और अनुपम खेर की Ghost मूवी का ट्रेलर हुआ जारी। Photo- YouTube
शिव राजकुमार और अनुपम खेर की Ghost मूवी का ट्रेलर हुआ जारी। Photo- YouTube

HighLights

  1. घोस्ट मूवी का ट्रेलर हुआ जारी
  2. एक्शन मोड में दिखे सुपरस्टार शिव राजकुमार
  3. अनुपम खेर ने दमदार अवतार से लूटी महफिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shiva Rajkumar Ghost Movie Trailer OUT: अगस्त और सितंबर महीने में बॉक्स ऑफिस पर खूब चहल-पहल देखने को मिली। साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा तक, कई मोस्ट अवेटेड फिल्में रिलीज हुईं और धमाल मचा दिया। अब सबकी निगाहें अक्टूबर पर टिकी हैं। इस महीने कई दमदार फिल्में थिएटर्स में दस्तक देंगी, जिनमें से एक पैन इंडिया फिल्म 'घोस्ट' (Ghost) भी है। 

कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार (Shiva Rajkumar) स्टारर फिल्म 'घोस्ट' एक्शन और सस्पेंस से भरी फिल्म है। जब से फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है, लो मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फाइनली 'घोस्ट' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा।

यह भी पढ़ें- Salman Khan Video: सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस, 'टाइगर 3' एक्टर इवेंट में डांस करते आए थे नजर

1 अक्टूबर 2023 को 'घोस्ट' फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। फिल्म में शिव राजकुमार गैंगस्टर बनकर तहलका मचाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक से बढ़कर एक एक्शन के साथ राजकुमार ने अपने दुश्मनों का खत्म किया और जेल पर ही कब्जा कर लिया है। आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया, ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगी।

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

राजकुमार कभी आग से खेलते दिखे तो कभी हथियारों से। उनके आगे दुश्मन कांपते दिखाई दिए। उनका एक्शन ऑडियंस के रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है। बात करें अनुपम खेर की तो वह भी धांसू अंदाज में नजर आए। कोट-पैंट पहन और काला चश्मा लगाए अनुपम खेर ने अपने दमदार लुक से फैंस को इंप्रेस कर दिया है। सस्पेंस और एक्शन से भरपूर इस फिल्म के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। 

कब रिलीज होगी घोस्ट?

सैंडलवुड के प्रोडक्शन तले बनी 'घोस्ट' का निर्देशन दिग्गज डायरेक्टर श्रीनी ने किया है। फिल्म 19 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। 

बात करें स्टार कास्ट की तो शिव राजकुमार और अनुपम खेर के अलावा 'घोस्ट' में जयराम, प्रशांत नारायणन, अर्चना जोइस और सत्य प्रकाश जैसे दिग्गज कलाकार अहम किरदार में नजर आएंगे। 

यह भी पढ़ें- नई-नवेली दुल्हन Parineeti Chopra को Akshay Kumar देंगे बेहद 'कीमती' तोहफा, एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट