श्रीदेवी की याद में चेन्नई में रखी गई प्रार्थना सभा, बेटियां हुई भावुक
श्रीदेवी का आकस्मिक निधन 24 फरवरी को दुबई में हुआ था।
मुंबई। बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी की याद में चेन्नई में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। रविवार को हुई इस सभा में बोनी कपूर सहित श्रीदेवी की दोनों बेटियां जाह्ववी और खुशी कपूर मौजूद थीं। दोनों बेटियां भावुक नजर आईं। इस सभा में बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे थे।
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी भले ही अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनको हमेशा याद रखा जाएगा और वो हमेशा लाखों फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगी। दिवंगत श्रीदेवी को याद करते हुए रविवार चेन्नई में हुई प्रार्थना सभा में जहां एक ओर बॉलीवुड के कई सिरारे पहुंचे तो दूसरी ओर श्रीदेवी का पूरा परिवार भावुक दिखाई दिया। खास तौर पर श्रीदेवी की दोनों बेटियां जाह्ववी कपूर और खुशी कपूर दुखी थीं।
यह भी पढ़ें: #47yearsanand: सुपरस्टार राजेश खन्ना और अमिताभ की फिल्म आनंद ने 47 सालों का सफर किया पूरा
प्रार्थना सभा में अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर के साथ-साथ मनीष मल्होत्रा, राजनेता अमर सिंह भी शामिल थे।
तस्वीर में देख सकते हैं कि, बोनी कपूर और दोनों बेटियां जाह्ववी और खुशी भावुक और दुखी हैं।
ए आर रहमान भी अपनी पत्नी के साथ श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।
श्रद्धांजलि देने प्रभुदेवा भी पहुंचे थे। बता दें कि, साउथ सुपरस्टार अजित कुमार अपनी पत्नी शालिनी के साथ श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इसके साथ साउथ के कई कलाकार भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: सलमान खान की दबंग 3 को लेकर आ गई पूरी ख़बर, पढ़िये ज़रूर
श्रीदेवी का आकस्मिक निधन 24 फरवरी को दुबई में हुआ था। वे अपने भांजे मोहित मारवाह के वेडिंग फंक्शन में शामिल होने गई थीं।