विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान की दबंग 3 को लेकर आ गई पूरी ख़बर, पढ़िये ज़रूर

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sat, 10 Mar 2018 01:11 PM (IST)Updated: Sat, 24 Mar 2018 09:40 AM (IST)

सलमान ने बताया कि जब हम दबंग 3 की तैयारी कर रहे थे तो अरबाज़ ने कहा कि वो दबंग ...और पढ़ें

सलमान खान की दबंग 3 को लेकर आ गई पूरी ख़बर, पढ़िये ज़रूर
सलमान खान की दबंग 3 को लेकर आ गई पूरी ख़बर, पढ़िये ज़रूर

मुंबई। सलमान खान की सुपरहिट फ्रेंचाईजी दबंग का तीसरा भाग शुरू करने को तैयार हो गए हैं और ख़बर है कि फिल्म इसी साल दिसंबर में आ सकती है। सलमान खान फिर से चुलबुल पांडे बनने को तैयार हो गए हैं और जानकारी के मुताबिक दबंग 3 की शूटिंग इस साल मई में शुरू होगी।

सलमान खान की पिछली दोनों दबंग को उनके भाई अरबाज़ ने डायरेक्ट किया था लेकिन बार दबंग का निर्देशक बदल दिया गया है। प्रभुदेवा इस बार डायरेक्ट करेंगे ,जिन्होंने साल 2009 में सलमान खान को फिल्म वांटेड में डायरेक्ट किया था और उसी फिल्म के बाद से सलमान खान की किस्मत ने ऐसी करवट ली कि उसके बाद से वो सफलता की सीढ़ी चढ़ते ही गए। प्रभुदेवा ने एक बातचीत में कहा है कि पिछले हफ़्ते उन्होंने मुंबई आ कर सारी डिटेल्स तय कर ली है। सलमान और अरबाज़ को भला कौन ना कह सकता है। उनके साथ पुराना दोस्ताना है। ऐसा नहीं है कि वांटेड ने उनकी ज़िन्दगी बदल दी। सुपरस्टार्स की लाइफ़ में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। और वैसे भी सलमान तो सलमान हैं। उन्हें हिट और फ्लॉप से कोई फर्क नहीं पड़ता। सूत्रों के मुताबिक दबंग की शूटिंग को मई में शुरू कर अक्टूबर में ख़त्म करने का प्लान है। अगर ऐसा होता है को तो पोस्ट प्रोडक्शन में दो महीने का समय लगेगा और फिल्म को दिसंबर में रिलीज़ किया जा सकता है। कहा ये जा रहा है कि दबंग 3 को 28 दिसंबर को लाया जा सकता है। पर यदि ऐसा होता है तो शाहरुख़ खान की फिल्म ज़ीरो पर प्रभाव पड़ सकता है क्योंकि उनकी फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज़ होनी है।

दरअसल निर्देशक बदलने के संकेत सलमान खान ने कुछ दिनों पहले ही दे दिया था। एक मीडिया इंटरेक्शन के दौरान सलमान ने बताया था कि जब हम दबंग 3 की शुरुआत की तैयारी कर रहे थे तो अरबाज़ ने उन्हें कहा कि वो दबंग 3 को सिर्फ प्रोड्यूस करेंगे , डायरेक्ट नहीं। तब सलमान ने उनसे कहा था कि ठीक है फिर हम कोई अच्छा निर्देशक ढूंढ लेंगे। सलमान ने उसी दौरान ये भी बता दिया था कि सोहेल बहुत ही कूल डायरेक्टर हैं और अरबाज़ हाईपर। सलमान खान को रेस 3 के बाद अली अब्बास ज़फर की भारत में भी काम करना है।

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा के शो के पहले ही दिन पड़ेगी 'रेड'