विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Laughter Chefs Season 2 Finale: कब और कहां देखें ग्रैंड फिनाले, कौन मारेगा बाजी? जानें सबकुछ

Published: Sun, 27 Jul 2025 12:52 PM (IST)

लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 का ग्रैंड फिनाले दर्शकों का इंतजार खत्म करके आ गया है। 27 जुलाई को प्रसारित होने ...और पढ़ें

लॉफ्टर शेफ्स सीजन 2 का ग्रैंड फिनाले
लॉफ्टर शेफ्स सीजन 2 का ग्रैंड फिनाले

HighLights

  1. लॉफ्टर शेफ्स सीजन 2 का ग्रैंड फिनाले
  2. सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी होंगे स्पेशल गेस्ट
  3. कब और कहां प्रसारित होगा ग्रैंड फिनाले

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लाफ्टर शेफ्स 2 ने अपने मनोरंजक एपिसोड्स से दर्शकों का खूब दिल जीता। इसके ग्रैंड फिनाले का इंतजार दर्शक काफी वक्त से कर रहे थे अब आखिरकार वो इंतजार खत्म हो गया है और आज इसका विनर सामने आ जाएगा। सीजन 2 की शुरुआत पहले सीजन से अलग कलाकारों के साथ हुई थी। हालांकि, पिछले सीजन के कलाकारों—करण कुंद्रा, रीम समीर, निया शर्मा और अन्य ने इसमें वापसी की और दर्शकों को खूब एंटरटेन किया।

कब और कहां देखें ग्रैंड फिनाले

ग्रैंड फिनाले 27 जुलाई को प्रसारित होगा। फैंस फिनाले एपिसोड से भरपूर ड्रामा और रोमांच की उम्मीद कर सकते हैं। सबसे ज्यादा गोल्डन स्टार पाने वाली जोड़ी को लाफ्टर शेफ्स 2 का विजेता घोषित किया जाएगा। कॉमेडी कुकिंग शो का ग्रैंड फिनाले अपने निर्धारित समय, रात 9:30 बजे जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगा। नए प्रोमो ने फैंस का उत्साह पहले ही बढ़ा दिया है क्योंकि वे बेसब्री से यह जानने का इंतजार कर रहे हैं कि कौन सी जोड़ी सबसे ज्यादा गोल्डन स्टार्स अपने घर ले जाएगी।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में हुई इस इन्फ्लुएंसर की एंट्री! पहले भी कई रियलिटी शोज का रह चुकी हैं हिस्सा

कौन जीत सकता है शो

फिलहाल, रीम-एली और करण-एलविश लीडरबोर्ड में सबसे आगे हैं। लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 2 के कलाकारों में भारती सिंह, हरपाल सिंह सोखी, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, राहुल वैद्य, विक्की जैन, सुदेश लहरी, अंकिता लोखंडे, जन्नत जुबैर, एली गोनी, रीम शेख, करण कुंद्रा, रूबीना दिलैक, अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल शामिल हैं।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

क्या होगा स्पेशल

ग्रैंड फिनाले में आगामी रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' के होस्ट मुनव्वर फारुकी और सोनाली बेंद्रे स्पेशल गेस्ट के रूप में शामिल होंगे। शेफ हरपाल भी कंटेस्टेंट्स के सामने अनोखे कुकिंग चैलेंज रखेंगे, जिससे दर्शकों को एक शानदार अनुभव मिलने की उम्मीद है। रुबीना-अभिषेक की मजेदार नोकझोंक से लेकर भारती और कृष्णा की बेजोड़ कॉमिक टाइमिंग तक फैंस यादगार फिनाले का उम्मीद कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: बदल गई 18 साल बाद बिग बॉस की आंख, सलमान खान के शो की मेकर्स ने दिखाई पहली झलक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।