Bhojpuri Song: धूम मचा रहा है माही श्रीवास्तव का 'कमईब ना त राजा खिअईब कईसे', प्रियंका की आवाज ने लूटी महफिल
Bhojpuri Song माही श्रीवास्तव का नया गाना कमईब ना त राजा खिआईब कईसे इंटरनेट पर रिलीज हो चुका है। सोशल मीडिया पर ये गाना धूम मचा रहा है। इस गाने को अपनी आवाज दी है प्रियंका सिंह ने।
नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी इंडस्ट्री की यंग एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। बता दें उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। माही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके चाहने वाले खूब पसंद करते हैं।
माही श्रीवास्तव का लेटेस्ट सॉन्ग
इस बीच उनका नया गाना वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से रिलीज हो चुका है जिसके बोल है 'कमईब ना त राजा खिअईब कईसे'। इस गाने को भोजपुरी इंडस्ट्री की लता मंगेशकर कही जाने वाली सुपरसिंगर प्रियंका सिंह ने गाया है। जिनकी आवाज में एक ऐसी काशिश है जो दर्शकों को अपनी ओर खींचती है। इन्होंने अब तक सैकड़ों गाने गाए हैं जो आज यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज पार कर चुके हैं।
इंटरनेट पर मची धूम
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज 'कमईब ना त राजा खिअईब कईसे' गाने में एक दंपति के बीच परिवार के भरण पोषण को लेकर बातचीत हो रही है। गाने में माही एक घरेलू महिला के तौर पर गजब की लग रही है। माही की खासियत ये है कि वो हर किरदार के हिसाब से खुद को ढाल लेती हैं। चाहे वो बोल्ड हो, सिंपल हो या एक पारिवारिक महिला का किरदार हो।
माही का चला जादू
गाने में माही अपने ऑनस्क्रीन पति से कहती है कि 'दिल्ली न बॉम्बे नहीं जाला हरियाणा ब हर घड़ी हमके निहारला सजनवा.. तो तोहार भुजी भुजी लाइका जी आईएबे कइसे से कमईब ना त राजा खिअईब कईसे...'। गाने में माही ने अपने हुस्न का जादू कुछ ऐसा चला है कि अब तो वे किसी के रोके नहीं रुकने वाली हैं।
हिट हुआ गाना
बता दें कि वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत सॉन्ग 'कमईब ना त राजा खिअईब कईसे' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को प्रियंका सिंह ने गाया है। वही इसको आजाद सिंह ने लिखा है। इसके म्यूजिक आर्या शर्मा ने तैयार किया है। इनका निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। कंपोजर रत्नेश सिंह, रिकार्डिस्ट अविनाश सिंह हैं। कोरियोग्राफी गोल्डी जायसवाल और बॉबी जैक्सन की है। वही इनको एडिट पंकज सॉ और डीआई रोहित ने किया है।
ये भी पढ़ें