एक ही 'राग' पर बने थे लता मंगेशकर के दो गाने, Rekha और डिंपल कपाड़िया के रोमाटिंक सॉन्ग्स आज भी हैं कल्ट
हिंदी सिनेमा की महान गायिका लता मंगेशकर के दो गाने ऐसे थे, जो संगीत की एक राग पर बने थे।

रेखा का कल्ट गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
लता मंगेशकर ने गाए थे दोनों गीत
80 के दशक के कल्ट क्लासिक सॉन्ग्स
इस संगीतकार ने बनाए थे यादगार गाने
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्वर कोकिला के तौर पर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को याद किया जाता है। अपने सुनहरे सिंगिंग करियर के दौरान लता दीदी ने हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार गीतों को गाया था। इस आधार पर आज हम आपको उनके द्वारा गाए गए दो ऐसे कल्ट क्लासिक गानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके संगीत का राग एक था।
80 के दशक में लता मंगेशकर के इन आइकॉनिक सॉन्ग्स को रिलीज किया गया था, जिन्हें रेखा (Rekha) और डिंपल कपाड़िया जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों पर फिल्माया गया। आइए जानते हैं वे गाने कौन से हैं-
संगीत की एक ही मेलोडी पर बने थे दो सॉन्ग
80 के दशक में लता दीदी द्वारा गाए गए सबसे यादगार गीतों के बारे में की जाए तो उसमें रेखा की साल 1983 में आई फिल्म अगर तुम ना होते का टाइटल सॉन्ग- हमें और जीने की चाहत ना होती... (Humein Aur Jeene Ki Chahat Na Hoti) और डिंपल कपाड़िया की साल 1985 में रिलीज होने वाली मूवी सागर का गीत- सागर किनारे दिल ये पुकारे... (Saagar Kinare Dil Yeh Pukare) के नाम शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें- पंचम दा का संगीत, जया बच्चन की रोमांटिक शरारत; 53 साल से रोमांस का पाठ पढ़ा रहा है Lata Mangeshkar का कल्ट गाना

इन दोनों गानों को सुनने के बाद ये साफ पता चलता है कि इनके म्यूजिक मेलोडी एक ही थी, लेकिन धुन और लिरिक्स को बदला गया था। रेखा और डिंपल (Dimple Kapadia) के इन दोनों गीतों के संगीतकार आरडी बर्मन थे, जिन्होंने लता मंगेशकर द्वारा गाए गए इन सॉन्ग्स को म्यूजिक दिया।

लेकिन एक ही राग पर बनने के बावजूद पंचम दा के ये दोनों गाने काफी हिट रहे और आज भी रोमांटिक सॉन्ग्स के तौर पर श्रोता इन्हें सुनना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं लता मंगेशकर के सर्वश्रेष्ठ गीतों की फेहिरस्त में भी इनके नाम शामिल रहते हैं। मालूम हो कि लता मंगेशकर ने बॉलीवुड के कई शानदार नगमें गाए, जिनकी गूंज आज भी सिनेमा जगत में अमर हैं।
किशोर दा ने भी दिया था साथ
ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया की सागर फिल्म अपने बेहतरीन गीतों के लिए याद की जाती है। इस मूवी के सागर किनारे दिल ये पुकारे... गाने में लता मंगेशकर के साथ-साथ महान गायक रहे किशोर कुमार ने भी सुर छेड़े थे। इस वजह से ये सॉन्ग इतना बड़ा हिट साबित हुआ था।
