विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

46 सालों से 'ब्रेकअप एंथम' बना हुआ है Lata Mangeshkar का दर्दभरा गीत, दिल टूटे आशिकों का सहारा है आइकॉनिक बोल

Published: Sat, 03 Oct 2026 03:27 PM (IST)

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 46 साल पुराना ये दर्दभरा गीत दिल टूटे आशिकों का सहारा बना हुआ है।

दर्दभरा है लता मंगेशकर का ये कल्ट गाना

दर्दभरा है लता मंगेशकर का ये कल्ट गाना

HighLights

  1. दर्दभरा है लता मंगेशकर का ये कल्ट गाना

  2. 46 सालों से आशिकों के दिल को पहुंचा रहा सुकून 

  3. दिल टूटे प्रेमियों का सहारा बना हुआ है गीत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में लव सॉन्ग्स की तुलना में सैड सॉन्ग या ब्रेकअप सॉन्ग्स की संख्या कम जरूर है लेकिन वे कम गाने भी ऐसे बने हैं जो सालों तक लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं। एक ऐसा ही गाना है भारतीय सिनेमा की स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जो 46 साल भी दिल टूटे लोगों की जुबां पर छाया रहता है और दिल टूटने के बाद लोग इसे जरूर गुनगुनाते हैं।

दिल टूटने पर आपने भी जरूर गाया होगा ये सॉन्ग

इस गाने की खासियत है इसके बोल, जो पहली लाइन से दिल को छूने वाले हैं। शीशा हो या दिल हो, आखिर टूट जाता है...(Sheesha Ho Ya Dil Ho)। ये बोल मशहूर लिरिसिस्ट आनंद बख्शी ने लिखे थे, जो गानों में अपने जबरदस्त वर्ड प्ले के लिए जाने जाते थे। इस गाने में भी उन्होंने शानदार वर्ड प्ले किया था।

sheesha (1)

यह भी पढ़ें- पंचम दा का संगीत, जया बच्चन की रोमांटिक शरारत; 53 साल से रोमांस का पाठ पढ़ा रहा है Lata Mangeshkar का कल्ट गाना

शब्दों के चतुर खेल में आनंद बख्शी माहिर थे और इस गाने के अंतरे के आखिर में शब्दों का एक चतुर खेल देखने को मिलता है, 'कोई लुट जाता है / कोई लूट जाता है'। जिसमें 'लुट' का मतलब है भावनात्मक रूप से बर्बाद हो जाना या सब कुछ खो देना, और 'लूट' का मतलब है किसी को इमोशनली लूट लिया जाना या बर्बाद कर देना'।

रीना और जितेंद्र की जोड़ी पर फिल्माया गया गाना

यह गाना 1980 में रिलीज हुई फिल्म आशा (Aasha) का है जिसमें रीना रॉय और जितेंद्र थे। फिल्म की कहानी में, 'आशा' नाम का किरदार दिल टूटने और सच्चाई का एहसास होने के एक अहम पल में स्टेज पर यह इमोशनल सिग्नेचर गाना गाती है।


यह गाना मशहूर संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने कंपोज किया था और इसके बेहद भावुक और शानदार बोल जाने-माने गीतकार आनंद बख्शी ने लिखे थे। वहीं लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने इसे अपने सुरों से सजाया है।

आशा के बारे में

'आशा' 1980 में रिलीज हुई ड्रामा फिल्म है, जिसे जे. ओम प्रकाश ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में जीतेंद्र (Jeetendra), रीना रॉय (Reena Roy) और रामेश्वरी ने काम किया है और इसका संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया है। बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर यह फिल्म 'ब्लॉकबस्टर' साबित हुई थी।

यह भी पढ़ें- टर्किश धुन पर बना Hrithik Roshan का ये सुपरहिट गाना, पार्टियों में बजता है खूब; 17वीं सदी से है कनेक्शन