50 साल पहले Hema Malini ने 'तवायफ' बनकर लिया था राजेश खन्ना से बदला, लता मंगेशकर की आवाज में है कल्ट गीत
फिल्म 'महबूबा' में हेमा मालिनी ने 'तवायफ' का किरदार निभाया था। लता मंगेशकर ने इस गाने को अपनी आवाज दी थी।

गाने के एक सीन में हेमा मालिनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड ने हमें हर एक इमोशन के लिए कई दमदार गाने दिए हैं। उसमें अगर आपके सामने ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Hema Malini) परफॉर्म कर रही हो तो क्या ही कहना।
हेमा मालिनी को बॉलीवुड में वैसे भी एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर माना जाता है। इस गाने में अपने मुख्य डांस स्टाइल को परफॉर्म करके उन्होंने सभी का दिल जीत लिया।
लता मंगेशकर ने गाया था गाना
हम बात कर रहे हैं साल 1976 में रिलीज हुई फिल्म 'महबूबा' (Mehbooba) की जिसमें राजेश खन्ना और हेमा मालिनी नजर आए थे। इसका गाना 'मैं तवायफ हूं मुजरा करूंगी' (Main Tawaif Hoon Mujra Karungi) काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था। इसे लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने अपनी आवाज दी थी।
खतरनाक ट्विस्ट पर आता है खास गाना
आर डी बर्मन ने इसका संगीत दिया था और आनंद बख्शी ने गाने के बोल लिखे थे। महबूबा की कहानी पुनर्जन्म पर आधारित है। यह गाना फिल्म की कहानी में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर आता है। मूवी में जब राजेश खन्ना को अपनी पिछली जिंदगी की बातें याद आने लगती हैं, तब हेमा मालिनी महफिल में उनके सामने मुजरा करती हैं।
-1791714800648.webp)
फिल्म में हेमा मालिनी और राजेश खन्ना के अलावा उदय चोपड़ा, गोवर्धन असरानी, योगिता बाली, लीला मिश्रा, मदन पुरी और सुजीत कुमार जैसे कई कलाकार नजर आए।
सच्ची घटना से प्रेरित थी फिल्म की कहानी?
महबूबा के बारे में एक और दिलचस्प किस्सा है जिसे निर्देशक शक्ति सामंत बखूबी जानते हैं। निर्देशक ने इस पुनर्जन्म के विषय पर फिल्म बनाने का फैसला अपने एक बेहद करीबी दोस्त के परिवार में घटी सच्ची घटना को देखकर लिया था।
उनके दोस्त की पहली पत्नी के निधन के बाद उन्होंने अपनी मृत पत्नी की छोटी बहन से शादी की थी। शक्ति सामंत ने खुद देखा था कि उनकी दूसरी पत्नी कभी-कभी अचानक अपनी मृत बहन की तरह अजीब व्यवहार करने लगती थी, जिससे शक्ति सामंत का पुनर्जन्म और परलौकिक शक्तियों पर विश्वास गहरा हो गया।
