विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंदीवर की कविता से निकला 51 साल पुराना गीत, दिखी फिरोज खान-हेमा मालिनी की जोड़ी; अफगानिस्तान में हुई थी शूटिंग

Published: Thu, 01 Oct 2026 05:25 PM (IST)

फिल्म 'धर्मात्मा' का 1975 का गीत आज भी बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक गानों में से एक है। यह गाना इंदीवर की कविता से बना था।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड ने हमें कई रोमांटिक गीत दिए हैं लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसे होते हैं जो हमेशा के लिए याद रह जाते हैं। इनमें आज भी वहीं चमक है कि बार-बार सुनने का मन करता है।

आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे ही रोमांटिक और खूबसूरत बोल के बारे में बताएंगे जिसने रिलीज के समय तहलका मचा दिया था। इसने ऐसे सुर छेड़े की लोगों के दिलों में अपने लिए गहरी जगह बना ली। हम बात कर रहे हैं साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म 'धर्मात्मा' (Dharmatma) की।

इंदीवर ने लिखे थे गाने के बोल

इसमें फिरोज खान (Feroz Khan) और हेमा मालिनी (Hema Malini) की जोड़ी नजर आई। फिल्म का गाना तेरे चेहरे में वो जादू है उस समय के सुपरहिट गानों में से एक था। इसे किशोर कुमार (Kishore Kumar) ने अपनी आवाज से सजाया था और इंदीवर ने इसके बोल लिखे थे। इस कालजयी गाने को संगीतकार जोड़ी कल्याणजी-आनंदजी ने संगीत दिया था।

Hema (1)

गाने के पीछे है दिलचस्प किस्सा

इसके पीछे एक और खूबसूरत किस्सा है। कहा जाता है कि इंदीवर ने एक बार यूं ही फिरोज खान को अपनी एक कविता सुनाई। कविता का मुखड़ा था-‘तेरे चेहरे में वो जादू है।' फिरोज खान को यह लाइन इतनी पसंद आई कि वह सोचने लगे कि इसे फिल्मी गीत का रूप कैसे दिया जाए। बाद में उन्होंने यह कविता कल्याणजी-आनंदजी को सुनाई। संगीतकारों को यह लाइन पसंद आई कि उन्होंने इसे गाने का रूप दिया।


इस गाने की शूटिंग अफगानिस्तान की बेहद खूबसूरत लोकेशन्स पर हुई थी जिसमें वहां की नामी झील बंद-ए-अमीर (Band-e-Amir) के किनारे और बामियान व काबुल की खूबसूरत वादियां आती हैं। हेमा मालिनी ने इसमें अफगानी जिप्सी लड़की का किरदार निभाया था। अफगानिस्तान में शूट होने वाली ये पहली हिंदी फिल्म थी।

एक्शन ड्रामा फिल्म थी धर्मात्मा

धर्मात्मा एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी जिसे साल 1972 में आई हॉलीवुड की प्रसिद्ध क्लासिक फिल्म द गॉडफादर से प्रेरित बताया जा रहा है। हेमा और फिरोज खान के अलावा मूवी में रेखा, प्रेमनाथ और डैनी डेंजोंगपा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी।

यह भी पढ़ें- छह साल में बना गाना, Udit Narayan ने लगाए थे सुर; 24 साल पुराने कल्ट गीत के बिना दोस्त की शादी लगती है बोरिंग

यह भी पढ़ें- एक दिन में लिखे गए थे 90s के 27 कल्ट गाने, आज भी हर जगह गूंजती है सदाबहार गीतों की आवाज