विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लता मंगेशकर का 53 साल पुराना गाना, बॉलीवुड का सबसे यादगार गीत जिसे गाकर पत्नी देती है पति को 'धमकी'

Published: Sun, 25 Oct 2026 02:24 PM (IST)

फिल्म बॉबी का 53 साल पुराना गाना आज भी काफी लोकप्रिय है, जिसे लता मंगेशकर ने गाया था।

डिंपल कपाड़िया पर फिल्माया गया गीत

डिंपल कपाड़िया पर फिल्माया गया गीत

HighLights

  1. लता मंगेशकर ने गाया यह लोकप्रिय गीत

  2. राज कपूर ने 13 साल पहले सुनी थी धुन

  3. विट्ठलभाई पटेल ने लिखे थे इसके बोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 1973 में रिलीज हुई फिल्म बॉबी (Bobby) ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके लगभग सारे ही गाने हिट हुए थे। लेकिन एक गाना सबसे अधिक पॉपुलर हुआ जिसे लता जी ने आवाज दी थी।

विट्ठलभाई पटेल ने लिखे थे बोल

हम बात कर रहे हैं बॉबी के गाने 'झूठ बोले कौआ काटे' (Jhooth bole Kauva Katew) की जिसे लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) और शैलेंद्र सिंह (Shailendra Singh) ने गाया था। लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने इसका संगीत दिया था। इसके लिरिक्स लिखे थे विट्ठलभाई पटेल ने। वह एक जाने माने राजनेता और कवि थे। इस इकलौते गाने के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड का नॉमिनेशन भी मिला था। 

Dimple (2)

डिंपल कपाड़िया का दिखा चुलबुला गाना

फिल्म के अन्य गाने आनंद बख्शी ने लिखे थे। 53 साल पुराने इस गाने में ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया की जोड़ी नजर आई। मूवी को डिंपल कपाड़िया के चुलबुले अंदाज की वजह से आज भी याद किया जाता है। गाने में प्यार, शरारत और रूठने-मनाने का ऐसा रंग भरा जो आज भी पति-पत्नी की खिटपिट में याद आता है।

इसे कई जगह महिलाएं मजाकिया अंदाज में पति को धमकी देने के लिए भी इस्तेमाल करती हैं। इस गाने को खास बनाते हैं इसके बोल, जिसमें झूठ बोलने वाले को कौए के काटने का डर दिखाया गया है। मजाक के तौर पर इस्तेमाल करते हुए इस पर आज भी बीवियां मस्त रील्स बनाती हैं।

13 साल पहले चुन ली थी धुन

इस गाने की धुन के बारे में एक और दिलचस्प किस्सा है। कहा जाता है कि राज कपूर ने पहली बार इसे 13 साल पहले मतलब 1960 में मध्य प्रदेश के एक स्थानीय कार्यक्रम में सुना था।

उन्हें धुन और शुरुआती बोल इतने पसंद आए कि उन्होंने उसी वक्त मंच पर तारीफ करते हुए वादा किया था कि वे अपनी किसी फिल्म में इसका इस्तेमाल जरूर करेंगे। उन्होंने अपना यह वादा 'बॉबी' फिल्म में पूरा किया। फिल्म जब रिलीज हुई जो जबरदस्त हिट साबित हुई और 21वें फिल्मफेयर पुरस्कारों (Filmfare Awards) में कुल 5 अवॉर्ड मिले थे।

यह भी पढ़ें- जब होने वाले जेठ से Madhuri Dixit ने की प्रेमी की शिकायत, लता दीदी ने गाया था गीत; 37 साल बाद भी कल्ट है गाना

यह भी पढ़ें- लता-ऊषा की आवाज में बना 70s का सबसे बड़ा क्रांतिकारी गाना, नीतू-शबाना आईं नजर; आज भी हिट है कल्ट गीत