विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लता मंगेशकर का 54 साल पुराना गाना, फिल्म बनने में लगे 14 साल; आज भी बरकरार है वही जादू

Published: Thu, 05 Nov 2026 05:42 PM (IST)

स्वर कोकिला लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी का फिल्म पाकीजा का गाना 54 साल बाद भी लोकप्रिय है। इस गाने में रफी साहब ने एक ही लाइन बार-बार गाई थी।

राजकुमार और मीना कुमारी पर फिल्माया गया है गीत

राजकुमार और मीना कुमारी पर फिल्माया गया है गीत

HighLights

  1. लता मंगेशकर और रफी का 54 साल पुराना गाना

  2. फिल्म पाकीजा को बनने में लगे थे 14 साल

  3. रफी ने पूरे लाइन में गाई थी एक लाइन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महान और लोकप्रिय पार्श्वगायिकाओं में से एक हैं। उन्होंने अपने सात दशक से अधिक लंबे करियर में 20 से अधिक भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए हैं।

दोनों की जोड़ी ने हमें कई सदाबहार नगमें दिए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 54 साल पहले एक ऐसा रोमांटिक गाना गाया था, जिसमें रफी साहब बार-बार सिर्फ एक ही लाइन गाते रहे, जबकि बाकी गाना लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने गाया था।

मीना कुमारी पर फिल्माया गया था गीत

हम बात कर रहे हैं फिल्म 'पाकीजा' (Pakeezah) के गाने चलो दीदार चलो की। इसे राज कुमार और मीना कुमारी (Meena Kumari) पर फिल्माया गया था। गुलाम मोहम्मद ने इसे डायरेक्ट किया था और इसके बोल कैफ भोपाली ने लिखे थे।

Meena Kumari

रिकॉर्डिंग के समय संगीतकार गुलाम मोहम्मद के निर्देश पर मोहम्मद रफी एक खास लाइन के सुर को पकड़ने में थोड़ा अटक रहे थे, जिसे बाद में लता दीदी की मदद से आसानी से पूरा किया गया।

54 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म

फिल्म में मीना कुमारी और राज कुमार के अलावा अशोक कुमार नादिरा, डी के सपरू और वीना नजर आए। 1972 में रिलीज हुई इस फिल्म के गाने आज भी संगीत प्रेमियों के बीच लोकप्रिय हैं।

इस फिल्म को बनने में करीब 14 साल लगे थे। लंबे इंतजार के बाद पर्दे पर आई इस फिल्म ने अपनी कहानी, संगीत और कलाकारों के अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। इस गाने की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री मीना कुमारी बेहद बीमार थीं, जिस वजह से उनके स्थान पर पद्मा खन्ना को बॉडी डबल के रूप में इस्तेमाल किया गया था।

यह भी पढ़ें- लता मंगेशकर का 53 साल पुराना गाना, अमिताभ-जया ने कर दिया इमोशनल; बंगाली गीत से प्रेरित था संगीत

यह भी पढ़ें- दीवाली पर Lata Mangeshkar ने गाया था सदाबहार मराठी गीत, 70 सालों से घरों में हर सुबह फेस्टिवल पर बजता है गाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।