विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेडियो पर फरमाइश में सुना जाता था Meena Kumari का गाना, 66 साल पहले लता दीदी ने छेड़े थे सुर

Published: Mon, 28 Sep 2026 11:35 AM (IST)

महान गायिका लता मंगेशकर ने 66 साल पहले अभिनेत्री मीना कुमारी का एक ऐसा गाना गाया था, जिसकी रेडियो पर बार-बार फरमाइश हुआ करती थी।

मीना कुमारी का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/AI)

मीना कुमारी का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/AI)

HighLights

  1. लता मंगेशकर की बर्थ एनिवर्सरी आज

  2. 66 साल पहले रिलीज हुआ था गाना

  3. मीना कुमारी पर फिल्माया गया था गीत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वेटरन एक्ट्रेस मीना कुमारी (Meena Kumari) बेशक आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी शानदार फिल्में और गीतों का जिक्र सिनेमा जगत में खूब किया जाता है। इस आधार पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मीना का एक गाना ऐसा था कि जिसकी रेडियो पर फरमाइश हुआ करती थी। 

महान गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की आवाज में श्रोता उस गीत को रेडियो पर बार-बार सुनना पसंद करते थे। ऐसे में आइए जानते हैं कि 66 साल पुराना वह सॉन्ग कौन सा था।

रेडियो पर बार-बार सुना जाता था ये गीत

लता मंगेशकर ने बतौर गायक मीना कुमारी के लिए कई यादगार नगमें गाए थे। उनमें से एक पॉपुलर गीत साल 1960 में रिलीज होने वाली फिल्म दिल अपना प्रीत पराई से नाता रखता है, जिसमें मीना कुमारी और राजकुमार ने अहम भूमिकाओं को निभाया था। फिल्म में एक गाना था, जिसका नाम था- अजीब दास्तां है ये... (Ajib Dastan Hai Yeh)।

यह भी पढ़ें- Lata Mangeshkar ने ताउम्र क्यों नहीं की शादी? अधूरा रहा गया था 'स्वर कोकिला' का पहला प्यार!

ajib dastan hai yeh song

एक रोमांटिक सॉन्ग के तौर पर मीना कुमारी पर फिल्माए गए इस इस गाने को खूब सुना जाता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो लता मंगेशकर द्वारा गाया गया अजीब दास्ता हैं ये... सॉन्ग उस दौर में आकाशवाणी और विभिन्न रेडियो संगीत कार्यक्रमों के दौरान अनगिनत बार सुना जाता था।

माना जाता है कि मीना कुमारी के इस गाने के लिए लोग रेडियो पर बार-बार फरमाइश किया करते थे, जिसकी वजह से लता दीदी की मधुर आवाज में इस गीत की गूंज सुनने को मिलती थी। इस तरह से रिलीज के 66 साल बाद भी दिल अपना प्रीत पराई फिल्म का ये सॉन्ग खूब पसंद किया जाता है। 

बात की जाए अजीब दास्ता हैं ये... की मेकिंग के बारे में तो स्वर कोकिला की गायिकी के अलावा संगीतकार शंकर-जयकिशन की जोड़ी ने इसकी प्यारी धुनों को तैयार किया था, जबकि गीतकार शैलेंद्र की कलम से इसके खूबसूरत लिरिक्स निकले थे।

लता मंगेशकर का बेस्ट सॉन्ग

अपने सुनहरे सिंगिंग करियर के दौरान लता मंगेशकर ने सभी भाषाओं के 30 हजार से अधिक गीतों को गाया था। लेकिन मीना कुमारी का अजीब दास्ता हैं ये... गाना लता दीदी का सबसे यादगार और बेस्ट सॉन्ग माना जाता है। 

यह भी पढ़ें- 'सौतन' का दर्द बयां करता है 48 साल पुराना गीत, 6 लाइनें सुनकर खूब रोए थे निर्देशक; Lata Mangeshkar ने दी आवाज