विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

29 सालों से दुर्गा पंडालों की शान बना हुआ है Lakhbir Singh Lakkha का कल्ट भजन, नवरात्र में हर घर में देता है सुनाई

Published: Sat, 17 Oct 2026 07:43 PM (IST)

Lakhbir Singh Lakkha की आवाज में माता रानी का यह भजन हर नवरात्र में पंडालों में जरूर सुना जाता है।

29 सालों से कल्ट बना हुआ है माता रानी का भजन

29 सालों से कल्ट बना हुआ है माता रानी का भजन 

HighLights

  1. 29 सालों से कल्ट बना हुआ है माता रानी का भजन 

  2. नवरात्र के दिनों में पंडालों में बढ़ाता है शान

  3. लखबीर सिंह लक्खा ने दी है भजन को आवाज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लखबीर सिंह लक्खा ने माता रानी के कई आइकॉनिक भजन गाए हैं। उनके गाए भजन नवरात्र पर जरूर सुनाई देते हैं। इनमें से ही एक भजन ऐसा है जो 9 दिनों तक पंडाल के साथ-साथ हर घर में सुना जा सकता है। यह गीत 29 साल पहले बनाया गया था और आज भी दुर्गा पंडालों की शान बना हुआ है।

हर घर में गूंजता है माता-रानी का भजन

इस भजन की खासियत ये है कि यह दुर्गा पंडालों की शान तो है ही साथ ही यह नवरात्र के 9 दिनों तक हर घर में में सुना जा सकता है। इसे सिंगर लखबीर सिंह लक्खा ने 1997 में गाया था और 29 सालों बाद भी यह माता रानी के दरबार की शान बना हुआ है। इस भजन के बोल हैं- प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी (Pyara Saja Hai Tera Dwar Bhawani)।

lakkha (1)

यह भी पढ़ें- नवरात्रि में जिनके भक्ति गीत से सजता है घर, पंजाबी लहजे में हिट हुए मां के भजन... कहां हैं लखबीर सिंह लक्खा?

'प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी' लखबीर सिंह लक्खा (Lakhbir Singh Lakkha) द्वारा गाया गया एक लोकप्रिय भक्ति भजन है, जो 1997 में टी-सीरीज भक्ति सागर लेबल पर रिलीज हुआ था।

सुरिंदर कोहली द्वारा रचित संगीत और राम लाल शर्मा, सरल कवि और संतोष सिंह के गीतों के साथ, यह ट्रैक नवरात्रि, दुर्गा पूजा और माता की चौकी समारोहों पर जरूर बजाया जाता है।

YouTube पर मिले चौंकाने वाले व्यूज

यह भजन यूट्यूब पर टी-सीरीज भक्ति सागर के चैनल पर उपलब्ध है जहां इसे अब तक 147 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।


लखबीर सिंह लक्खा के माता रानी के भजन

माता रानी के इस भजन के अलावा लखबीर सिंह लक्खा ने कई गीत गाए हैं।

1. मां की चुनरिया सतरंगी

2. मुझे दरस दे गई मां

3. मैया का चोला है रंगला

4. आए नवरात्रे माता के

5. बिगड़ी मेरी बना दे

नवरात्र हो, माता रानी का जगराता हो या फिर कीर्तन, लखबीर सिंह लक्खा के भजन माता रानी के दरबार में जरूर सुनाई देते हैं। इनके भजनों पर भक्त खूब झूम झूमकर नाचते हैं और माता की भक्ति में खो जाते हैं। 

यह भी पढ़ें- 30 सालों से नवरात्र में गूंज रहा है पुराना भजन, पंजाबी सिंगर की 'बुलंद' आवाज में है अमर भक्ति गीत