विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लापता लेडीज एक्टर Sparsh Shrivastava बनेंगे खलनायक, कुणाल खेमू को बताया मास्टर; दुपहिया सीजन 2 पर दिया अपडेट

Published: Sun, 20 Sep 2026 07:00 AM (IST)

कुणाल खेमू के साथ वाइब फिल्म में नजर आ रहे लापता लेडीज फेम अभिनेता स्पर्श श्रीवास्तव के पास आने वाले ...और पढ़ें

स्पर्श श्रीवास्तव ने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर की बात/ फोटो-इंस्टाग्राम

स्पर्श श्रीवास्तव ने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर की बात/ फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. स्पर्श श्रीवास्तव तेलुगु फिल्म में बनेंगे खलनायक

  2. उन्होंने कुणाल खेमू को कॉमेडी का मास्टर बताया

  3. 'दुपहिया सीजन 2' को लेकर दिया एक्साइटेड अपडेट 

दीपेश पांडेय, मुंबई। वेब सीरीज जामताड़ा, फिल्म लापता लेडीज और वेब सीरीज दुपहिया के अभिनेता स्पर्श श्रीवास्तव ने न सिर्फ खूब सराहना बटोरी, बल्कि लोगों के दिलों में भी अपनी जगह बनाई। हालिया प्रदर्शित फिल्म वाइब में बक्स की भूमिका में नजर आए स्पर्श की प्राथमिकताएं अब बदल रही हैं। वह हिंदी के साथ-साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी कदम रखने के लिए तैयार हैं।

आप एक तरह का काम नहीं कर सकते-स्पर्श श्रीवास्तव

स्पर्श श्रीवास्तव कहते हैं, "आज दर्शकों को विविधता चाहिए, इसलिए बतौर कलाकार आप एक ही तरह का काम बार-बार नहीं दोहरा सकते हैं। अगर मैं वेब सीरीज जामताड़ा या फिल्म लापता लेडीज जैसी ही भूमिकाएं निभाता रहूंगा तो हो सकता है कि दर्शक मुझसे बोर हो जाएं। इसलिए मैं वाइब जैसी फिल्में भी कर रहा है। मेरी एक और फिल्म आ रहा है, जिसका नाम है वृषकर्मा। यह मेरी पहली तेलुगु फिल्म है, जिसमें मैं खलनायक की भूमिका निभा रहा हूं। उसमें मेरी भूमिका बिल्कुल अलग है। मैं हमेशा कुछ अतरंगी, विविध तरीके के काम ढूंढता हूं। मैं इस बारे में नहीं सोचता हूं कि मेरा पात्र नायक है या खलनायक है, जो भी मुझे पसंद आएगा, मैं वो करूंगा।"

Screenshot 2026-09-19 183725

कुणाल खेमू को बताया कॉमेडी का मास्टर

फिल्म वाइब को लेकर स्पर्श कहते हैं, "इस फिल्म के लिए मुझे कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा का फोन आया था। उनके माध्यम से मैं फिल्म के निर्देशक और सह अभिनेता कुणाल भाई (कुणाल खेमू) से मिला। उसके बाद हमने कुछ रीडिंग सेशन किया, जिसमें उन्हें लगा कि मैं यह कर सकता हूं, तो उन्होंने मुझे इसमें कास्ट किया। बतौर कलाकार आप कुछ लोगों के साथ काम करना चाहते हैं, जो आपको कुछ सिखा भी जाएं। मुझे लगता है कि कुणाल खेमू कॉमेडी में मास्टर हैं, उन्हें पता हैं कि कहां किस इमोशन से कॉमेडी आएगी।"

AI इंडस्ट्री के लिए मददगार होगी

स्पर्श वर्तमान में सिनेमा जगत में हो रहे एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के प्रयोग को लेकर भी काफी उत्सुक हैं। वह कहते हैं, ‘हमारे सिनेमा में एआई का प्रयोग काफी बढ़ रहा है। कई नए फिल्मकार आ रहे हैं, जो एआई के माध्यम से बहुत कुछ कहना चाहते हैं। मुझे तो लगता है कि बेशक एआई बहुत ही सहायक तकनीक साबित होने वाली है, जो इंस्डस्ट्री के कई काम चुटकियों में कर दे रहा है। ऐसे में मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि लोग अब कैसी कहानियां कहना चाह रहे हैं, जब उनके हाथों में इतने अधिक संसाधन उपलब्ध हैं। मैं भी ऐसी किसी कहानी का हिस्सा बनना पसंद करूंगी। बाकी वैसे तो मैं हर तरह की कहानी का हिस्सा बनना चाहता हूं।’

Screenshot 2026-09-19 183813

पहले से ज्यादा रोमांचक होगी दुपहिया की कहानी

दुपहिया के पहले सीजन में स्पर्श के पात्र द्वारा किया लौंडा डांस काफी पसंद किया गया था। इसका दूसरा सीजन भी कतार में हैं। स्पर्श बताते हैं, ‘दुपहिया 2 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस बार कहानी पिछली बार से ज्यादा बेहतर और मनोरंजक है, दिनेश लाल यादव निरहुआ समेत कई नए पात्र जुड़े हैं। इस बार कहानी में खूब उतार-चढ़ाव दिखेगा। अभी मैं यह नहीं बता सकता हूं कि इस बार भी शो में मेरा डांस है या नहीं, लेकिन इतना जरूर बता सकता हूं कि बड़ा धमाका है।"

यह भी पढ़ें- Katrina Kaif की बहन पर आया देवर सनी कौशल का दिल?'बिल्ली' की वायरल पोस्ट से इंटरनेट पर मची खलबली

यह भी पढ़ें- 'शोले' के क्लाइमैक्स में Dharmendra ने गुस्से में लोड कर दी थीअसली बंदूक, बिग बी के कान के पास से निकली थी गोली