विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'महबूबा की हसरतों' के लिए Kumar Sanu ने गाया गीत, पढ़ाता है मोहब्बत का पाठ; सुनते ही प्यार को कुबूल कर लेगी क्रश

Published: Thu, 22 Oct 2026 05:48 PM (IST)

कुमार सानू ने 90 के दौर में अक्षय कुमार पर फिल्माया गया एक ऐसा रोमांटिक गीत गाया था, जिसे अगर ...और पढ़ें

कुमार सानू की आवाज में आइकॉनिक बना ये गीत/ फोटो- इंस्टाग्राम

कुमार सानू की आवाज में आइकॉनिक बना ये गीत/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्म का ये गाना हुआ था सुपरहिट

  2. 33 साल पुराने गाने को सुनकर ना नहीं बोल पाएगी क्रश

  3. कुमार सानू और साधना सरगम की आवाज में हुआ सुपरहिट

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। कुमार सानू (Kumar Sanu) को 90 के दौर का मैलोडी किंग यूं ही नहीं कहा जाता था। गाने चाहे सैड हो या फिर रोमांटिक, कुमार सानू जब भी किसी गाने को गुनगुनाते वह अपने आप ही कानों में मिठास घोल देता था।

बॉलीवुड के इसी गोल्डन पीरियड में दिग्गज सिंगर कुमार सानू ने अक्षय की फ्लॉप फिल्म के लिए एक ऐसा गीत गाया था, जो बीतते वक्त के साथ आइकॉनिक बन गया। सुपरफ्लॉप फिल्म का ये गाना इतना बड़ा हिट हुआ था कि अगर आप अपनी क्रश को सुना दें तो वो भी प्रपोजल स्वीकार कर ही लेगी

अक्षय कुमार ने खास अंदाज में किया था इजहार

कुमार सानू (Kumar Sanu Songs) की आवाज में गाए जिस कल्ट गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह 33 साल पहले रिलीज हुई एक्शन ड्रामा फिल्म सैनिक का है, जिसका निर्देशन सिकंदर भारती ने किया था। ये मूवी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है। कुमार सानू की आवाज में गाया जिस गाने को लोगों ने बहुत पसंद किया था, उसके लिरिक्स थे 'कितनी हसरत है हमें, तुमसे दिल लगाने की।'

सैनिक फिल्म( Sainik Movie) में अक्षय कुमार पर फिल्माए गए इस गाने में कुमार सानू के साथ साधना सरगम ने आवाज दी थी। सुपरहिट गाने के लिरिक्स समीर अनजान ने लिखे थे और इसका म्यूजिक नदीम-श्रवण ने दिया था।

Screenshot 2026-10-22 174531

बॉक्स ऑफिस पर सैनिक की हुई थी बस इतनी कमाई

10 सितंबर 1993 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म सैनिक बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप साबित हुई थी। मूवी का बजट लगभग 1.40 करोड़ के आसपास था, लेकिन इसकी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई बस 1.20 करोड़ के करीब की हुई थी। न सिर्फ भारत, बल्कि वर्ल्डवाइड भी मूवी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और सिर्फ 1.70 करोड़ तक कमाए हैं।

मूवी मे अक्षय कुमार के साथ अश्विनी भवे, प्रदीप कुमार, रोनित रॉय, फरहीन, अनुपम खेर, आलोक नाथ, रंजीत, लक्ष्मीकांत बेदरे, गुड्डी मारुति और सतीश शाह जैसे कलाकार नजर आए थे। सैनिक भले ही बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी, लेकिन इसके कितनी हसरत है हमें के अलावा मेरी वफाए याद करोगी, हमको हुआ है प्यार जैसे गाने हिट हुए थे।

यह भी पढ़ें- 90s के आशिकों का फेवरेट था मिथुन-आयशा जुल्का का 'चोरी-चोरी' गाना, कुमार सानू की आवाज, घर-घर में हुआ हिट

यह भी पढ़ें- Radio पर बजने वाला सबसे रोमांटिक सॉन्ग, 'पड़ोस की मोहब्बत' की दिला देता है याद; उदित नारायण ने गाया था गाना