विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

90s के आशिकों का फेवरेट था मिथुन-आयशा जुल्का का 'चोरी-चोरी' गाना, कुमार सानू की आवाज, घर-घर में हुआ हिट

Published: Thu, 22 Oct 2026 12:54 PM (IST)

बप्पी लहरी का 1993 की फिल्म 'दलाल' का गाना आज भी आशिकों की हिट प्लेलिस्ट में शामिल है। फैंस इसे बार-बार रिपीट पर सुनते हैं।

आयशा जुल्का ने मिथुन के लिए गाया था रोमांटिक गीत

आयशा जुल्का ने मिथुन के लिए गाया था रोमांटिक गीत

HighLights

  1. बप्पी लहरी ने दिया था 90s का हिट गाना

  2. मिथुन-आयशा जुल्का पर फिल्माया गया रोमांटिक गीत

  3. कुमार सानू और कविता कृष्णमूर्ति ने दी थी आवाज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बप्पी लहरी (Bappi Lehri) को हिंदी सिनेमा में डिस्को किंग (Disco King) के तौर पर जाना जाता है। उनके म्यूजिक में एक अलग ही एनर्जी, अनूठे डिस्को बीट्स और दिल छू लेने वाली मेलोडी होती है।

लोग भले ही बप्पी दा को तेज बीट्स और डिस्को स्टाइल वाले गानों के लिए जानते हो, लेकिन उनके करियर के कुछ सबसे बेहतरीन गाने बेहद धीमे, गहरे और रोमांटिक गाने भी शामिल हैं।

33 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म

आज ऐसे ही एक गीत के बारे में हम आपको बताने वाले हैं जिसे उसकी सादगी की वजह से कॉलेज के कई नौजवान लड़के-लड़कियां खूब पसंद करते थे। हम बात कर रहे हैं साल 1993 में आई फिल्म दलाल (Dalal) की। इसका गाना चोरी चोरी मैंने भी अंखियां मिलाई रे (Chori Chori Maine Bhi To Ankhiyan Milayi) काफी पॉपुलर हुआ।

Ayesha (1)

स्क्रिप्टेड नहीं थे फिल्म के कई सीन

इसे मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) और आयशा जुल्का (Ayesha Jhulka) पर फिल्माया गया है। इसका संगीत बप्पी लहरी ने दिया था और सुर लगाए थे कुमार सानू और कविता कृष्णामूर्ति ने। इसके लिरिक्स लिखे थे अंजान ने।

कई लोग नहीं जानते हैं लेकिन इस गाने के वीडियो को लेकर कहा जाता है कि मिथुन चक्रवर्ती और आयशा जुल्का के बीच के कई सीन्स काफी हद तक अनस्क्रिप्टेड थे। शूटिंग के दौरान डायरेक्टर पारथो घोष ने इन्हें सीधे कैमरे में कैद कर लिया था।

खूब बिकी थीं फिल्म की कैसेट्स

जब यह गाना रिलीज हुआ तो इसकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ी कि इसके ऑडियो कैसेट धड़ाधड़ बिकने लगे। 90s की रोमांटिक प्लेलिस्ट में ये गाना अभी भी टॉप पर है। चोरी मैंने भी तो अपनी सादगी, सॉफ्ट मेलोडी और शुद्ध रोमांस की वजह से आज भी लोगों का पसंदीदा बना हुआ है।

फिल्म दलाल में मिथुन चक्रवर्ती, आयशा जुल्का के अलावा राज बब्बर, शक्ति कपूर, रवि बहल, इंद्रानी बनर्जी और टिन्नू आनंद जैसी दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे। दलाल एक एक्शन-ड्रामा फिल्म थी। इसकी कहानी एक सीधे-साधे और अनपढ़ गांव के युवक के अनजाने में देह व्यापार के दलदल में फंसने और फिर उसके पश्चाताप व बदले की है।

यह भी पढ़ें- Radio पर बजने वाला सबसे रोमांटिक सॉन्ग, 'पड़ोस की मोहब्बत' की दिला देता है याद; उदित नारायण ने गाया था गाना

यह भी पढ़ें- 27 सालों से 'करवा चौथ' पर सुहागिन सुन रही हैं Udit-Alka ये कल्ट गाना, 'चांद' के सामने शरारत करते हैं सजना-सजनी