विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

30 साल पहले Kumar Sanu ने कुनिका सदानंद के साथ रिकॉर्ड किया था बेहद रोमांटिक गाना, आज तक नहीं हुआ रिलीज

Published: Wed, 14 Oct 2026 12:35 PM (IST)

कुमार सानू और कुनिका सदानंद ने 30 साल पहले एक रोमांटिक गाना रिकॉर्ड किया था, जो कभी रिलीज नहीं हुआ।

कुनिका के साथ कुमार सानू ने रिकॉर्ड किया था गाना

कुनिका के साथ कुमार सानू ने रिकॉर्ड किया था गाना

HighLights

  1. कुमार सानू-कुनिका सदानंद ने रिकॉर्ड किया था गाना

  2. 'खामोशी से रात में आ जाना बरसात में' था टाइटल

  3. यह गाना कभी रिलीज नहीं हुआ

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुमार सानू (Kumar Sanu) को बॉलीवुड के लीजेंड्री सिंगर्स में से एक माना जाता है। उनकी सुरीली आवाज में रिकॉर्ड हुए कई रोमांटिक गीतों की वजह से उन्हें 'किंग ऑफ रोमांस' (King of Romance) भी कहा जाता था।

90 के दशक में उन्होंने हमें ऐसे कई शानदार गाने दिए जिन्हें आज भी सुनकर दिल मचल उठता है। ऐसा कहा जाता है कि उनकी आवाज में किशोर कुमार (Kishore Kumar) की झलक मिलती थी।

कुनिका के साथ रिकॉर्ड किया था गाना

उन्होंने 'तू मेरी जिंदगी है', 'अब तेरे बिन', 'सांसों की जरूरत है' जैसे कई पॉपुलर गाने (Kumar Sanu Songs) गाए जो आज भी दर्शकों के बीच उतने ही मशहूर हैं। लेकिन आज हम आपको कुमार सानू के एक ऐसे गाने के बारे में बताएंगे जो उन्होंने अपनी कथित गर्लफ्रेंड कुनिका सदानंद के साथ रिकॉर्ड किया था।

Kunikaa (3)

हम बात कर रहे हैं 'खामोशी से रात में आ जाना बरसात में' (Khamoshi Se Raat Mein) की जिसमें कुमार सानू (Kumar Sanu) के साथ कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) की जोड़ी नजर आई। यह गाना कुनिका सदानंद के साल 1996 में आई पॉप एल्बम 'लाखों में एक' की रिकॉर्डिंग का हिस्सा माना जाता है।

क्यों कभी रिलीज नहीं हो पाया गाना?

हालांकि ये कभी रिलीज नहीं हुआ इसलिए दर्शकों को इसके बारे में ज्यादा पता नहीं है। बीते दिनों इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें कुनिका सदानंद रिकॉर्डिंग रूम में गाना रिकॉर्ड कर रही हैं जबकि कुमार सानू सामने बैठे नजर आ रहे हैं।

Kunikaa (2)

चूंकि ये गाना कभी रिलीज नहीं हुआ इसलिए इसका सिर्फ बीटीएस (BTS) वीडियो ही है जिसे देखकर ये पता चलता है कि ऐसा कोई गाना था भी। इसके रिलीज न होने की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है लेकिन कहा जाता है कि बजट या प्रोडक्शन संबंधी दिक्कतों की वजह से ये एल्बम कभी रिलीज नहीं हुई।

दोनों के अफेयर के थे चर्चे

दिलचस्प बात यह है कि इस गाने की रिकॉर्डिंग के समय कुनिका सदानंद और कुमार सानू असल जिंदगी में भी एक-दूसरे के काफी करीब थे। ऐसा कहा जाता है कि दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे। कुनिका ने बिग बॉस 19 में भी ये बात स्वीकार की थी कि उन्होंने कुमार सानू को 5-6 साल डेट किया था। हालांकि कुमार सानू ने कभी इस मामले में खुलकर बात नहीं की।

यह भी पढ़ें- 32 साल पहले गोविंदा-करिश्मा कपूर के 'इश्क की आवाज' बने थे Kumar Sanu, आशिकों का फेवरेट निकला लव सॉन्ग

यह भी पढ़ें- 14 की उम्र में गाया पहला क्लासिकल गीत, बजी सीटियां; Alka Yagnik की आवाज में सदाबहार है 'राधा-कृष्ण' पर बना गाना