1984 में आया Kumar Sanu पहला हिंदी गाना, आर.डी बर्मन ने दिया संगीत; गाने के लिए हीरो ने उतार दिए थे कपड़े
42 साल पहले कुमार सानू ने अपने करियर का फर्स्ट सॉन्ग गाया था, जिसे शायद ही किसी ने सुना हो। गाने में सचिन पिलगांवकर बिना कपड़े रोड़ पर उतरे थे।

कुमार सानू ने 42 साल पहले गाया अनसुना गीत/ फोटो- यूट्यूब
HighLights
कुमार सानू ने 1984 में गाया था पहला गाना
कपड़े उतारकर रोड़ पर घूमा था हीरो
आरडी बर्मन ने तैयार किया था पूरा म्यूजिक
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। कुमार सानू ने अपने पूरे करियर में एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। 90 के दौर में तो सिंगर का सिक्का बोलता था, जहां उन्होंने अल्का याग्निक (Alka Yagnik) के साथ मिलकर कई डुएट गाए, जो काफी पसंद किए गए।
हालांकि, 42 साल पहले बॉलीवुड के मैलोडी किंग कुमार सानू (Kumar Sanu) ने एक ऐसा चटपटा गीत गाया था, जिसे आपने पहले शायद कभी न सुना हो और शायद सिंगर की आवाज उसमें आपको पहचान में न आए। कौन सा था वह गाना, जिसमें हीरों ने उतार दिए थे पूरे कपड़े, चलिए बताते हैं।
42 साल पहले कुमार सानू ने गाया था फर्स्ट सॉन्ग
90s के म्यूजिक किंग कुमार सानू (Kumar Sanu Songs) ने अपने करियर का पहला गाना जितेंद्र और कमल हासन की फिल्म 'ये देश' के लिए गाया था। इस गाने के लिरिक्स थे 'देखना-देखना, देखते-देखते कुछ हो जाएगा, किसी लड़की से आंख लड़ जाएगी, दिल खो जाएगा।'
हालांकि, कुमार सानू के गाए पहले गीत में न तो जितेंद्र दिखे थे और न ही कमल हासन। इस गाने को फिल्म में दिग्गज अभिनेता सचिन पिलगांवकर पर फिल्माया गया था। यह बहुत ही पैपी सॉन्ग था फिल्म में जब ये गाना शुरू होता है तो सचिन पिलगांवकर पूरे कपड़े उतारकर रोड़ पर डांस करते हैं, जिनके आधे शरीर को चारों और से कुछ दोस्तों ने चादर से लपेटा होता है। हालांकि, आधे गाने के बाद वह क्राउड में जाकर कपड़े पहन लेते हैं।

आरडी बर्मन ने दिया था गाने का संगीत
1984 में रिलीज हुई फिल्म ये देश में 'देखना-देखना, देखते-देखते' गाने को कुमार सानू ने अकेले नहीं गाया था, बल्कि उनके साथ उन्हीं के दौर के मशहूर सिंगर उदित नारायण, शैलेंद्र सिंह और शक्ति ठाकुर ने आवाज दी थी। गाने का संगीत दिग्गज म्यूजिक कंपोजर आरडी बर्मन ने दिया था और इसके लिरिक्स आनंद बख्शी ने लिखे थे।
टी.रामा.राव के निर्देशन में बनी फिल्म ये देश की बात करें तो ये पॉलिटिकल ड्रामा मूवी थी, जिसमें जितेंद्र ने चंद्र मोहन आजाद, जीनत अमान ने सुमति, कमल हासन ने इंस्पेक्टर माथुर और विनोद मेहरा ने सलीम का किरदार निभाया था। उनके अलावा फिल्म में सचिन पिलगांवर शशि बने थे। मूवी में अमरीश पुरी, शक्ति कपूर और गुलशन ग्रोवर जैसे सितारे दिखाई दिए।
