34 साल पहले Lata Mangeshkar संग कुमार सानू ने गाया था आइकॉनिक सॉन्ग, 'स्वर कोकिला' के सामने कांपने लगे थे सिंगर
कुमार सानू, 'स्वर कोकिला' Lata Mangeshkar के साथ जब पहला गाना रिकॉर्ड करने पहुंचे तो वे काफी घबरा गए थे।
-1792166825531_m.webp)
लता मंगेशकर के साथ कुमार सानू का पहला गाना
HighLights
लता मंगेशकर के साथ कुमार सानू का पहला गाना
'स्वर कोकिला' के सामने नर्वस हो गए थे दिग्गज सिंगर
34 साल पहले आया था कुमार सानू और लता मंगेशकर का पहला गीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा की 'स्वर साम्राज्ञी' लता मंगेशकर की आवाज के करोड़ों फैंस हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि दिग्गज गायिका की दीवानगी सिर्फ उनके फैंस के बीच ही है। इंडस्ट्री के अन्य गायक भी उनकी कला की उतनी ही इज्जत और सराहना करते हैं।
लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के साथ मुकेश, किशोर कुमार, मोहम्मद रफी ने कई सदाबहार और कल्ट गाने दिए हैं। ये सिंगर्स उनके ही दौर के दिग्गज गायक थे लेकिन 90's के दौर के सिंगर्स का लता मंगेशकर के साथ गाना सपना हुआ करता था।
यह भी पढ़ें- कश्मीर की वादियों में बना ऋषि-नीतू का 'रोमांटिक एंथम', 50 साल बाद भी Kishore-Lata की आवाज में है अमर
लता मंगेशकर के सामने घबरा गए थे कुमार सानू
उनके साथ गाना किसी सुनहरे मौके से कम नहीं था और इसीलिए जब कुमार सानू पहली बार उनके साथ गाने की रिकॉर्डिंग करने पहुंचे तो वे घबरा गए थे। जी हां, यह किस्सा 34 साल पुराना है जब कुमार सानू (Kumar Sanu) और लता मंगेशकर ने 90 के दशक का आईकॉनिक सॉन्ग दिया था।
90 के दशक का सदाबहार गाना
यह गाना था 1992 में रिलीज हुई फिल्म नया सावन का। जिसके बोल हैं- प्यार अगर तुम करते हो…(Pyaar Agar Tum Karte Ho)। यह गीत फिल्म की लीड कास्ट अश्विनी भावे और दीपक सराफ पर फिल्माया गया था।
इस गाने को लता मंगेशकर और कुमार सानू ने आवाज दी थी वहीं बप्पी लाहिरी ने इसके संगीतकार थे और गीतकार अंजान और इंदीवर थे।
फिल्म में है भरपूर ड्रामा
फिल्म की कहानी में अश्विनी भावे एक म्यूजिक बैंड की लीड सिंगर बनी थीं और जावेद जाफरी, लक्ष्मीकांत बेर्डे, आसिफ शेख और साहिल चड्ढा ने बैंड मेंबर्स के रूप में उनके साथ काम किया था। अश्नविनी का किरदार कविता चार मेंबर्स वाले एक बॉय बैंड की लीड सिंगर है। शादी के बाद उसके पति को बैंड के सदस्यों के साथ उसकी गहरी दोस्ती स्वीकार करने में मुश्किल होती है, जिससे शक और ड्रामा पैदा होता है।
-1792166999766.webp)
