विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कश्मीर की वादियों में बना ऋषि-नीतू का 'रोमांटिक एंथम', 50 साल बाद भी Kishore-Lata की आवाज में है अमर

Published: Fri, 16 Oct 2026 04:44 PM (IST)

50 साल पुराने रोमांटिक एंथम को लीजेंडरी सिंगर्स लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) और किशोर कुमार (Kishore Kumar) ने अपनी आवाज से सजाया था।

50 साल बाद भी सदाबहार है ऋषि-नीतू कपूर का ये सॉन्ग

50 साल बाद भी सदाबहार है ऋषि-नीतू कपूर का ये सॉन्ग 

HighLights

  1. 50 साल बाद भी सदाबहार है ऋषि-नीतू कपूर का ये सॉन्ग 

  2. कश्मीर की वादियों में शूट हुआ था लता-किशोर कुमार का गाना

  3. 'रोमांटिक एंथम' को आज भी गुनगुनाते हैं लोग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई लव और रोमांटिक एंथम बने हैं लेकिन रियल लाइफ सेलेब्रिटीज पर फिल्माए गए रोमांटिक गानों की बात ही अलग है। इन्हीं में से एक गाना फिल्माया गया है ऋषि कपूर और नीतू कपूर पर जो कश्मीर की वादियों में शूट किया गया है।

कश्मीर की वादियों में फिल्माया गया गाना

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) का यह रोमांटिक एंथम कश्मीर की वादियों में फिल्माय गया है। यह क्लासिक गाना 1976 में रिलीज हुई फिल्म कभी-कभी का है जिसके लिरिक्स हैं- तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती, नजारे हम क्या देखें...(Tere Chehre Se)। यह 70 के दशक के बॉलीवुड सिनेमा के एक बेहतरीन रोमांटिक अंदाज को दर्शाता है। 

दिलचस्प बात ये है कि यह गाना नीतू और ऋषि कपूर की शादी के पहले का है यानी जब वे डेट कर रहे थे। गाने में दोनों की केमिस्ट्री साफ झलकती है। शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को 5 साल तक डेट किया था। 

Rishi (1)

इस गाने को लीजेंडरी सिंगर्स किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से सजाया। वहीं इसके लिरिक्स साहिर लुधियानवी और म्यूजिक डायरेक्टर खय्यम हैं। यह गाना ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी से चार साल पहले फिल्माया गया था, उन्होंने जनवरी 1980 में शादी की थी।

कभी-कभी के बारे में

1976 में रिलीज हुई फिल्म कभी-कभी में ऋषि कपूर, नीतू कपूर, अमिताभ बच्चन, रेखा, शशि कपूर और वहीदा रहमान जैसे कलाकारों ने काम किया था। यह एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है।


इसे पामेला चोपड़ा ने लिखा है, और यश चोपड़ा ने यश राज फिल्म्स के बैनर तले इसका निर्देशन और निर्माण किया है। यह फिल्म खय्यम द्वारा तैयार किए गए साउंडट्रैक के लिए जानी जाती है जिसमें से एक 'तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती' भी है।

इस फिल्म के मशहूर गानों में कभी-कभी मेरे दिल में, मैं पल दो पल का शायर हूं, मेरे घर आई एक नन्हीं परी, प्यार कर लिया तो शामिल हैं।

बॉक्स ऑफिस पर रही थी ब्लॉकबस्टर

'कभी कभी' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी यह उस साल की आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।

यह भी पढ़ें- अमीर खुसरो की कविता से बना Lata Mangeshkar का ये सदाबहार गीत, बृजभाषा में 48 साल पहले आशा संग गाया था गाना