विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Krrish 4 की अनाउंसमेंट होते ही Priyanka Chopra ने किया ऐसे रिएक्ट, वायरल हुआ 'प्रिया' का कमेंट

Published: Fri, 28 Mar 2025 06:01 PM (IST)

कृष 4 (Krrish 4) की अनाउंसमेंट ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इस फिल्म ...और पढ़ें

कृष 4 पर प्रियंका चोपड़ा ने किया रिएक्ट (Photo Credit- Instagram)
कृष 4 पर प्रियंका चोपड़ा ने किया रिएक्ट (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. कृष 4 से जुड़ा बड़ा अपडेट राकेश रोशन ने शेयर किया
  2. ऋतिक रोशन फिल्म को डायरेक्ट करेंगे
  3. प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म की अनाउंसमेंट पोस्ट पर किया कमेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरहीरो फिल्म फ्रेंचाइजी कृष को सिनेमा लवर्स ने बेशुमार प्यार दिया है। बीते कुछ दिनों से कृष 4 (Krrish 4) पर चर्चा चल रही थी। ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट आज राकेश रोशन ने शेयर किया है। इसके बाद अभिनेता ऋतिक के फैंस की एक्साइटमेंट डबल हो गई है। कृष 4 की अनाउंसमेंट पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन भी चर्चा में आ गया है।

कृष 4 के जरिए ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) बतौर निर्देशक करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस बात की घोषणा खुद उनके पिता राकेश रोशन ने की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'डुग्गू 25 साल पहले मैंने तुम्हें बतौर एक्टर लॉन्च किया था, और आज 25 साल बाद, दो फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा और मैं मिलकर तुम्हें एक निर्देसक के रूप में लॉन्च करने जा रहे हैं, ताकि तुम हमारी सबसे बड़ी फिल्म को आगे ले जा सको।'

प्रियंका चोपड़ा ने किया रिएक्ट

राकेश रोशन की पोस्ट पर फैंस से लेकर फिल्मी दुनिया के सितारे रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के कमेंट ने हर किसी का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने ताली बजाने वाली और रेड हार्ट इमोजी पोस्ट की है। इससे पता चल गया है कि कृष 4 के अपडेट के बारे में जानकर एक्ट्रेस को खुशी हुई है। फैंस ने उनका पोस्ट देखकर फिल्म में उनकी एंट्री का अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है।

Photo Credit- Instagram

ये भी पढ़ें- Krrish 4 में ऋतिक रोशन का होगा डबल रोल, अनाउंसमेंट के साथ फिल्म को लेकर खुला बड़ा राज

प्रियंका चोपड़ा के बारे में बता दें कि वह कृष और कृष 3 में मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आई थीं। साल 2006 में आई कृष में प्रियंका के किरदार का नाम प्रिया होता है और वह एक पत्रकार होती है, जो कृष यानी ऋतिक रोशन से प्यार करने लगती है।

Photo Credit- IMDB

क्या कृष में होगी प्रियंका चोपड़ा की एंट्री?

उन्होंने साल 2013 में आई कृष 3 में भी प्रिया मेहरा का किरदार निभाया था, जो ऋतिक के किरदार रोहित की पत्नी होती है। इसके बाद अब चर्चा शुरू हो गई है कि शायद कृष 4 में एक बार फिर एक्ट्रेस नजर आ सकती हैं। इसके पीछे एक बड़ी वजह यह भी है कि हाल ही में प्रियंका ने एसएस राजामौली की फिल्म के जरिए भारत की फिल्मी प्रोजेक्ट में वापसी की है। खैर, देखना दिलचस्प होगा कि कृष 4 में एक्ट्रेस की एंट्री होगी या नहीं।

ये भी पढ़ें- इस बॉलीवुड एक्टर का हुआ था सबसे महंगा तलाक, बीवी ने अलग होने के लिए मांगी थी 400 करोड़ रुपये की एलिमनी!