विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bhediya के बाद मैडॉक के साथ एक नई हॉरर फिल्म में नजर आएंगी Kriti Sanon, मिमी के बाद होगी दूसरी सोलो लीड

Published: Wed, 14 Oct 2026 03:46 PM (IST)

कृति सेनन मैडॉक फिल्म्स के साथ एक नई हॉरर फिल्म में नजर आएंगी, जो 'भेड़िया' के बाद उनका अगला प्रोजेक्ट है।

कृति सेनन के हाथ लगी बड़ी फिल्म

कृति सेनन के हाथ लगी बड़ी फिल्म

HighLights

  1. कृति सेनन करेंगी मैडॉक के साथ एक और फिल्म

  2. 'मिमी' के बाद निभाएंगी दूसरी सोलो लीड भूमिका

  3. हॉरर-कॉमेडी से अलग होगी कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भेड़िया (Bhediya) के बाद कृति सेनन के हाथों मैडॉक फिल्म्स (Maddock Films) की एक बड़ी फिल्म लगी है। खबर है कि एक्ट्रेस एक और हॉरर फिल्म मे नजर आने वाली हैं।

जानकारी के अनुसार ये उन हॉरर-कॉमेडी फिल्मों से हटकर एक अलग तरह की फिल्म होगी जो हाल के सालों में इस प्रोडक्शन हाउस की फिल्मों का अहम हिस्सा रही हैं।

आ रहा कृति सेनन का अगला प्रोजेक्ट

मूवी टॉकीज की एक रिपोर्ट के अनुसार,' 'कॉकटेल 2' और 'तेरे इश्क में' में अपनी परफॉर्मेंस के लिए तारीफें बटोर चुकी कृति सेनन ने आखिरकार अपना अगला प्रोजेक्ट तय कर लिया है। वह हमेशा से अलग-अलग तरह की फिल्मों में काम करने की इच्छुक रही हैं, और इस बार वह मैडॉक (Maddock) द्वारा प्रोड्यूस की जा रही एक बड़े बजट की फिल्म के साथ पूरी तरह से हॉरर जॉनर में कदम रख रही हैं।'

Kriti (4)

मैडॉक लगातार सफल फिल्में दे रहा है और यह प्रोडक्शन हाउस के साथ उनका नौवां प्रोजेक्ट होगा। साथ ही, 'मिमी' के बाद यह उनके साथ उनकी दूसरी सोलो लीड फिल्म होगी।

क्या होगा फिल्म का फोकस?

मैडॉक फिल्म्स ने 'स्त्री', 'भेड़िया' और 'मुंज्या' जैसी फिल्मों के जरिए हॉरर-कॉमेडी जॉनर में अपनी पहचान बनाई है। हालांकि, उम्मीद है कि उनका नया प्रोजेक्ट एक अलग अप्रोच अपनाएगा और इसमें कॉमेडी के बिना सिर्फ हॉरर पर फोकस किया जाएगा।

kritisanon_1781603960_3920700593642786282_448810631

फिल्म के डायरेक्टर, सपोर्टिंग कास्ट, कहानी और प्रोडक्शन शेड्यूल के बारे में बाकी जानकारी को सीक्रेट रखा गया है। फिलहाल कृति की किसी भी फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। लेकिन ऐसी खबरें हैं कि वह कई आने वाली फिल्मों में नजर आएंगी। उन्हें आखिरी बार 'कॉकटेल 2' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई।

यह भी पढ़ें- 'मेरी चोली 6 लोगों के लिए...' Kriti Sanon ने रक्षाबंधन ऐड कंट्रोवर्सी पर की बात, करीना कपूर बोलीं- 'मुझे पता है'

यह भी पढ़ें- कार्तिक हुए शिकार, कृति-रणवीर भी नहीं रहे अछूते; सितारों की इमेज खराब करने के लिए करोड़ों खर्च करते हैं लोग