'मेरी चोली 6 लोगों के लिए...' Kriti Sanon ने रक्षाबंधन ऐड कंट्रोवर्सी पर की बात, करीना कपूर बोलीं- 'मुझे पता है'
कृति सेनन ने करीना कपूर के शो 'व्हाट वुमन वांट' में अपने विवादित रक्षाबंधन ऐड पर बात की। उन्होंने बताया ...और पढ़ें
-1791343289627_m.webp)
करीना कपूर और कृति सेनन
HighLights
कृति सेनन ने रक्षाबंधन ऐड विवाद पर खुलकर बात की।
उनकी चोली प्राइम-टाइम न्यूज डिबेट का मुद्दा बनी।
करीना कपूर के शो 'व्हाट वुमन वांट' में खुलासा।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) बीते दिनों काफी चर्चा में थीं। दरअसल एक्ट्रेस ने रक्षाबंधन के मौके पर ज्वेलरी ब्रांड जीवा (Giva) के लिए एक ऐड शूट किया था जिसमें उनके कपड़ों को लेकर काफी सवाल उठाए गए।
अब हाल ही में एक्ट्रेस ने करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) के शो 'व्हाट वुमन वांट' (What Women Want) सीजन 6 में अपने वायरल रक्षा बंधन ऐड से जुड़े विवाद पर बात की। हाल ही में करीना ने इसका नया प्रोमो शेयर किया है।
कौन-कौन होगा शो में मेहमान?
इसमें पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), कृति सेनन (Kriti Sanon), मीरा राजपूत (Mira Rajput), नीतू कपूर (Neetu Kapoor), अली फजल (Ali Fazal), भावना पांडे, महीप कपूर, गुनीत मोंगा जैसे अन्य कलाकार नजर आएंगे। इस प्रोमो में कृति ने ऐड में अपनी ड्रेस को लेकर हुई चर्चा के बारे में खुलकर बात की और बताया कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनकी चोली प्राइम-टाइम न्यूज डिबेट का मुद्दा बन जाएगी।

कृति ने बेबो से कही अपनी मन की बात
होस्ट करीना से बात करते हुए कृति ने कहा, 'मुझे यकीन ही नहीं हुआ... जब मेरी चोली प्राइम-टाइम न्यूज पर 6 लोगों के पैनल डिस्कशन का विषय बन गई।' कृति की बात सुनकर करीना हैरान रह गईं और बोलीं, 'मुझे पता है।'
इससे पहले, कृति ने इंस्टाग्राम पर आलोचना का जवाब देते हुए अपनी बात रखी थी और महिलाओं को उनके कपड़ों के आधार पर आंकने के चलन पर सवाल उठाए।
View this post on Instagram
उन्होंने लिखा था, 'हम महिलाओं को यह बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए? एथनिक फैशन में समय के साथ काफी बदलाव आया है, फिर भी किसी महिला के लिए उसकी संस्कृति के प्रति सम्मान को आज भी उसके कपड़ों से ही मापा जाता है। संस्कृति और परंपराएं दिल में होती हैं, गले की नेकलाइन में नहीं!'
From a Rakhi Ad to a Political Debate: When Did Advertising Become a Battlefield for Culture, Identity and Ideology? What started as a festive jewellery advertisement featuring Kriti Sanon has now moved far beyond advertising. @kritisanon @KanganaTeam @mayursejpal @ITC_SaurabhP @CPUatOnePercent The GIVA Raksha Bandhan campaign drew criticism over Kriti’s outfit and the way the festival was portrayed. Kangana Ranaut called the advertisement “intentionally creepy” and questioned why someone would tie a Rakhi while dressed in what she described as a bikini or undergarments. (India Today) Kriti responded by arguing that culture and tradition are not determined by a woman’s neckline, and questioned why women’s clothing continues to be used as a measure of cultural respect. (The Indian Express) The debate then moved into the political space, with Rahul Gandhi also weighing in. Eventually, GIVA withdrew the advertisement, saying it respected Indian culture, traditions and festivals and did not intend to hurt sentiments. (Hindustan Times) For me, the interesting part is not simply whether the advertisement was right or wrong. It is how quickly a piece of commercial communication can become a conversation about religion, women’s choices, culture, politics and identity. Perhaps that is the reality of communication today: once something enters the public domain, the audience decides what conversation it belongs to. Where should we draw the line between cultural sensitivity, personal freedom and political interpretation? #PanaceaPeople #NewsNowNation #PanaceaEdtech #PanaceaSolarPower
— Gaurav Virendra Agrawal (@GauravVirendraA) August 26, 2026
कहां से शुरू हुआ पूरा मामला?
यह विवाद तब शुरू हुआ जब जीवा (GIVA) ने रक्षाबंधन का एक विज्ञापन जारी किया, जिसमें कृति सेनन इंडो-वेस्टर्न कपड़ों में अपने भाई और पालतू कुत्ते को राखी बांधकर त्योहार मनाती हुई दिखाई दीं। सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग ने पारंपरिक त्योहार के लिए उनके कपड़ों को अनुचित बताया। इसके अलावा त्योहार में डॉगी को शामिल करने या राखी बांधने पर भी सवाल उठाए गए।
यह भी पढ़ें- Daughter's Day पर कृति सैनन की बड़ी अपील, देश की बेटी और महिलाओं की सुरक्षा पर दिया खास संदेश
