Daughter's Day पर कृति सैनन की बड़ी अपील, देश की बेटी और महिलाओं की सुरक्षा पर दिया खास संदेश
बेटी दिवस के खास अवसर को लेकर बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कृति सैनन ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अहम संदेश दिया है।

एक्ट्रेस कृति सेनन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
HighLights
बेटी दिवस पर कृति का पोस्ट
महिलाओं की सुरक्षा पर बोलीं एक्ट्रेस
कृति ने उठाए कई अहम सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी टाउन की लेडी सुपरस्टार के तौर कृति सैनन (Kriti Sanon) को जाना जाता है। बेटी दिवस के मौके पर कृति ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने डॉटर्स डे मनाने के पारंपरिक तरीके पर सवाल उठाते हुए समाज से सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बनी चिंताओं पर ध्यान देने की अपील की।
डॉटर्स डे पर कृति की अपील
हर साल सितंबर के महीने के चौथे रविवार को डॉटर्स डे मनाया जाता है। इसको लेकर कृति सेनन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है और लिखा है कि- आज युवा महिलाओं को किस तरह हर समय सतर्क रहना पड़ता है। उन्होंने रोजमर्रा की उन परेशानियों को सामने रखा, जिनका सामना कई लड़कियां करती हैं। उन्होंने लोगों से सोचने को कहा कि अगर कोई बेटी फोन करके कहे कि कुछ पुरुष उसका पीछा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 'ये यहां नॉर्मल नहीं है...' Priyanka Chopra की मां ने कृति सेनन के राखी ऐड पर किया रिएक्ट, आउटफिट पर हुआ था बवाल
-1790493705420.webp)
वह अकेले घर जाते समय बार-बार पीछे मुड़कर देखे या सुरक्षित जगह पहुंचने से पहले उसके फोन की बैटरी खत्म होने लगे, तो उसे कैसा महसूस होगा। अपनी लाइव लोकेशन शेयर करने से लेकर, पेपर स्प्रे साथ रखने तक, पैदल जाने की जगह कैब बुक करने या सिर्फ सुरक्षित महसूस करने के लिए किसी को फोन करने तक।
View this post on Instagram
हमने उसकी जिंदगी को ऐसा बना दिया है कि ये सब उसकी रोजमर्रा की आदत का हिस्सा बन गया है। अभिनेत्री ने आगे बताया है- असली मायने में बेटी दिवस तभी मनाया जा सकेगा, जब महिलाएं बिना किसी डर के सार्वजनिक जगहों पर आजादी से रह सकें।

उन्होंने कहा- जिस दिन कोई बेटी रात में अकेले घर जा सके, अंधेरा होने के बाद पार्क में बैठ सके, अपनी पसंद के कपड़े पहन सके, बिना डर के सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर सके या किसी सार्वजनिक जगह पर बिना इस डर के रह सके कि उसके साथ कोई गलत घटना हो सकती है। उस दिन हमें बेटी दिवस मनाना चाहिए।
फैंस को पसंद आई कृति की पोस्ट
कृति सैनन की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया मिली है और इसने महिलाओं की सुरक्षा, सार्वजनिक सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर समाज की जिम्मेदारी जैसे जरूरी मुद्दों पर बातचीत को बढ़ावा दिया है।
