विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रक्षाबंधन ऐड की ट्रोलिंग के बीच Kriti Sanon ने शेयर किया मजेदार पोस्ट, दोनों बहनों ने ली 'फैशन कमिटी' पर चुटकी

Published: Fri, 28 Aug 2026 04:02 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 28 Aug 2026 04:34 PM (GMT+05:30)

कृति सेनन ने विज्ञापन विवाद के बीच बहन नूपुर के साथ राखी का पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में फैशन पर चल रही बहस का जवाब देते हुए त्योहार की असली भावना पर जोर दिया।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कृति सेनन (Kriti Sanon) के विज्ञापन को लेकर चल रही आलोचना के बीच एक्ट्रेस ने अपने राखी पोस्ट से करारा जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में महिलाओं, फैशन और सांस्कृतिक परंपराओं को लेकर अपनी बात रखी थी, लेकिन अब उन्होंने अपनी बहन नूपुर सेनन (Nupur Sanon) के साथ रक्षाबंधन मनाते हुए एक पोस्ट शेयर कर इस बातचीत में थोड़ी हल्की-फुल्की मस्ती जोड़ दी है।

कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

कृति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की उनके और उनकी बहन नुपुर सेनन के हाथों पर राखी बंधी नजर आ रही है। दोनों ने एक-दूसरे को राखी बांधती हैं। इसके साथ कृति ने कैप्शन में लिखा,'जब तक राखी फैशन कमेटी की मीटिंग चल रही है। हम उन चीजों पर ध्यान दे रहे हैं जो सच में मायने रखती हैं। सभी को हैप्पी राखी ।'

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Kriti Sanon 🦋 (@kritisanon)

‘राखी फैशन कमेटी’ का मजेदार जिक्र करते हुए कृति ने चल रही चर्चा पर हल्के अंदाज में अपनी बात रखी और लोगों का ध्यान रक्षाबंधन की असली भावना की ओर खींचने की कोशिश की।

कृति ने हल्के-फुल्के अंदाज में दिया करारा जवाब

कृति की इस पोस्ट ने पूरी बातचीत में एक हल्का-फुल्का और पॉजिटिव अंदाज जोड़ दिया है। फैशन को लेकर हो रही चर्चा को त्योहार पर हावी होने देने के बजाय कृति ने अपनी बहन के साथ अपने रिश्ते और रक्षाबंधन से जुड़ी भावनाओं को सेलिब्रेट करने के इस अंदाज से सभी को चौंका दिया है। उनका यह पोस्ट उनके पहले दिए गए बयान से भी जुड़ता है, जिसमें उन्होंने कहा था, 'त्योहारों की असली खूबसूरती आपके कपड़ों में नहीं, बल्कि उन भावनाओं और परंपराओं में है जिन्हें आप अपने दिल में रखते हैं।'

Kriti (1)

थोड़े मजाक और बहन के साथ एक प्यारे पल के जरिए कृति ने एक बार फिर लोगों का ध्यान त्योहार की असली खुशी की ओर खींचा है। उनका रक्षाबंधन पोस्ट याद दिलाता है कि फैशन पर चर्चा होती रहेगी, लेकिन परिवार के साथ बांटा गया प्यार, रिश्ते और यादें ही किसी त्योहार को सच में खास बनाती हैं।

यह भी पढ़ें- 'वो जो पहनती है उसका...' सालों पहले Kangana Ranaut ने महिलाओं के फैशन च्वाइस पर किया था पोस्ट

यह भी पढ़ें- 9 साल पहले खुद Kangana Ranaut ने स्ट्रेपलेस ड्रेस पहनकर किया था शूट, अपने ही रक्षाबंधन ऐड में फंसीं एक्ट्रेस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।