Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kriti Kharbanda का ससुराल में हुआ ग्रैंड वेलकम, पति Pulkit Samrat संग ढोल पर किया जमकर डांस

    Updated: Sun, 17 Mar 2024 12:18 AM (IST)

    पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने मानेसर में शाही शादी की और अब ये कपल दिल्ली आ गया है। दिल्ली आने के बाद कृति खरबंदा का उनके ससुराल में जोरदार स्वागत हुआ जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं। इन वीडियो में कपल ढोल पर डांस करते हुए दिखाई दे रहा है।

    Hero Image
    कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के पावर कपल में से एक कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट 15 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस कपल ने दिल्ली के पास मानेसर के एक ग्रैंड रिजॉर्ट में सात फेरे लिए हैं। शादी के एक दिन बाद यानी 16 मार्च को इस न्यूली वेड कपल ने अपनी शादी की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब कृति खरबंदा अपने ससुराल दिल्ली में आ गई हैं। पुलकित के दिल्ली वाले घर में इस कपल का ग्रैंड वेलकम किया गया। जहां दोनों अपने परिवार के साथ मिलकर डांस करते हुए भी नजर आए।

    यह भी पढ़ें: Kriti Kharbanda-Pulkit Samrat Wedding: एक-दूजे के हुए कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट, शादी की पहली तस्वीर आई सामने

    ससुराल में हुआ जोरदार स्वागत

    सोशल मीडिया पर कई वीडियो देखने को मिल रहे हैं, जिसमें न्यूली वेड कपल कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट का उनके दिल्ली स्थित घर में भव्य स्वागत किया गया। शादी के बाद कृति फ्लावर प्रिंट साड़ी, डीप नेक ब्लाउज, हाथों में चूड़ा, मैचिंग जूलरी के साथ मांग में सिंदूर लगाए अपने ससुराल पहुंचीं। वहीं, पुलकित सफेद धोती कुर्ता में दिखाई दिए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    एक वीडियो में देखने को मिल रहा है कि घर के अंदर प्रवेश करते ही कपल ढोल पर डांस करने लग जाते हैं। वहीं, कृति के सास-ससुर उनके ऊपर पैसे न्योछावर करते हुए दिखाई देते हैं।

    कृति और पुलकित का वेडिंग लुक

    कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शादी की कई तस्वीरें शेयर की। अपनी शादी में इस कपल ने बेहद यूनिक लुक अपनाया। एक्ट्रेस ने अपनी शादी में पेस्टल कलर का लहंगा न पहनकर पिंक लहंगे पहना। इस लहंगे में कृति बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

    लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने पिंक चूड़ा, मिनिमल मेकअप करके अपना ब्राइडल लुक कम्प्लीट किया। वहीं, पुलकित ने भी ऑफ-व्हाइट या बेज कलर को छोड़कर मिंट ग्रीन शेरवानी में दिखाई दिए। उनकी शेरवानी कई मायनों में बेहद खास थी। सिर्फ कलर ही नहीं, बल्कि उनकी शेरवानी पर गायत्री मंत्र भी लिखा हुआ था।

    यह भी पढ़ें: Pulkit Samrat ने तोड़ा ट्रेंड, कुर्ते पर लिखवाया गायत्री मंत्र, Kriti के ब्राइडल आउटफिट में भी खास है ये चीज