विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Koffee with Karan 8: 'कॉफी विद करण' सीजन 8 के अगले एपिसोड में कौन होगा गेस्ट, करण जौहर ने दिया हिंट

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Fri, 27 Oct 2023 03:41 PM (IST)

Koffee with Karan 8 करण जौहर का फेमस शो कॉफी विद करण सीजन 8 शुरू हो चुका है। इस शो ...और पढ़ें

कॉफी विद करण सीजन 8 (Photo Credit: Instagram)
कॉफी विद करण सीजन 8 (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Koffee with Karan 8: करण जौहर का फेमस टॉक शो 'कॉफी विद करण' सीजन 8 शुरू हो चुका है। बीते दिन यानी गुरुवार को रिलीज हुए पहले एपिसोड में गेस्ट के तौर पर बी टाउन के पॉवर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने एंट्री ली थी। इस शो का पहला ही एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। ऐसे में अब फैंस यह जानने के लिए काफी उत्सुक हैं कि इसके दूसरे एपिसोड में गेस्ट बनकर कौन आने वाला है।

फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ाने के लिए करण जौहर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपने शो में आने वाले नेक्स्ट गेस्ट को लेकर हिंट दिया है।

यह भी पढ़ें: पकड़ी गई Ranveer Singh की चोरी! अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण संग पहली मुलाकात का जिक्र कर बुरा फंसे एक्टर

कौन होगा नेक्स्ट गेस्ट?

शुक्रवार को करण जौहर इंस्टाग्राम पर लाइव आए। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस से भी काफी सारी बातचीत की और सीजन 8 के पहले एपिसोड को इतना प्यार दिखाने के लिए धन्यवाद भी कहा। इसके साथ ही केजोओ ने पहले एपिसोड में इतना उदार होने और अपनी कहानी शेयर करने के लिए रणवीर और दीपिका को भी शुक्रिया अदा किया।

फिर करण जौहर ने फैंस से चैट की और उनके कई सवालों के जवाब भी दिए। एक फैन ने जब करण से 'कॉफी विद करण 8' के अगले एपिसोड में आने वाले गेस्ट के बारे में पूछा तो करण ने हिंट दिया कि 'कॉफी विद करण 8' के अगले एपिसोड में सिब्लिंग्स की आने वाली है।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

इसके बाद फैंस ने कमेंट में पूछा की क्या यह सिब्लिंग्स की जोड़ी सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। इस पर करण ने कहा नहीं, यह जोड़ी अलग है। इसके बाद एक यूजर ने पूछा की क्या यह वरुण और उनके भाई रोहित धवन हैं, तो उन्होंने इससे भी मना कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वरुण एक कॉम्बिनेशन के साथ आ रहे हैं, जो मुझे लगता है कि आप लोगों को पसंद आएगा।

एक अन्य ने अनुमान लगाया कि यह जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हो सकती हैं। करण ने जवाब न देते हुए कहा कि इस जोड़ी ने पिछले कुछ सालों में अपने काम से 'हलचल' मचाई है।

यह भी पढ़ें: koffee with karan 8: रणवीर सिंह ने किया खुलासा, इस एक्ट्रेस के फिल्म छोड़ने पर दीपिका को मिली 'रामलीला' में एंट्री