विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

परिणीति चोपड़ा की डेब्यू फिल्म से है उनका चड्ढा कनेक्शन, कभी सोचा नहीं था, जीवनभर के लिए जुड़ जाएगा ये सरनेम

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Sat, 13 May 2023 03:28 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। परिणीति न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी सिंगिंग के ...और पढ़ें

Photo Credit: Parineeti Chopra Instagram Photo Screenshot
Photo Credit: Parineeti Chopra Instagram Photo Screenshot

परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की एक जानी मानी अभिनेत्री हैं। अपने करियर में परिणीति ने कई फिल्मों में काम किए हैं। एक्टिंग के साथ उन्हें गाने का भी शौक है। पर्दे पर परिणीति ने कई तरह के रोल को निभाया है। उनकी एक्टिंग को भी काफी पसंद भी किया जाता है। आज हम आपको परिणीति चोपड़ा के जीवन परिचय के बारे में बताने वाले हैं।

  • परिणीति चोपड़ा कौन हैं?

  • परिणीति चोपड़ा का जन्म कब और कहां हुआ?

  • परिणीति चोपड़ा की शिक्षा

  • परिणीति चोपड़ा ने किस फिल्म से किया डेब्यू?

  • परिणीति चोपड़ा पुरस्कार और उपलब्धियां

परिणीति चोपड़ा कौन हैं?

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। परिणीति न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी सिंगिंग के लिए भी जानी जाती हैं। अब तक के करियर में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। वो उन अभिनेत्रियों में से हैं जो हमेशा ही पर्दे पर कुछ अलग और नया करने की चाह रखती हैं।

परिणीति चोपड़ा का जन्म कब और कहां हुआ?

परिणीति चोपड़ा का जन्म जन्म हरियाणा के शहर अंबाला में 22 अक्टूबर, 1988 को एक हिंदू परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम पवन चोपड़ा और माता का नाम  रीना चोपड़ा है। परिणीति के दो भाई भी हैं, जिनका नाम शिवांग चोपड़ा और सहज चोपड़ा है। बता दें कि परिणीति, बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, मीरा चोपड़ा और बार्बी हांडा की चचेरी बहन हैं।

परिणीति चोपड़ा की शिक्षा  

परिणीति चोपड़ा पढ़ने में काफी होशियार थीं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हरियाणा अंबाला के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी, अम्बाला स्कूल से पूरी की है। इसके बाद परिणीति अपने आगे की शिक्षा और कॉलेज की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड चली गईं थीं। परिणीति ने इंग्लैंड के मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल, मैनचेस्टर, इंग्लैंड कॉलेज में प्रवेश प्राप्त किया, जहां पर उन्होंने बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की और फिर भारत लौट आईं। आपको बता दें कि परिणीति अपना करियर इंवेस्टमेंट बैंकिंग में बनाना चाहती थीं।

परिणीति चोपड़ा ने किस फिल्म से किया डेब्यू? 

परिणीति चोपड़ा शुरू से ही इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थी, लेकिन जाॅब न मिलने की वजह से उन्हें भारत लौटना पड़ा। इसके बाद उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें यशराज फिल्म स्टूडियो में मार्केटिंग विभाग में नौकरी दिलवाई। यहीं, से उनके मन में  अभिनेत्री बनने की इच्छा हुई और उन्होंने साल 2011 में फिल्म ‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल‘ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया।  

इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा जैसे स्टार कास्ट के साथ काम काम किया। इस फिल्म में परिणीति ने ‘डिंपल चड्ढा' का किरदार निभाया था। फिल्म में परिणीति की एक्टिंग की तारीफ भी हुई थी। इसके बाद 2012 में इश्कजादे, 2013 में शुद्ध देसी रोमांस,  2014 में हंसी तो फंसी, 2014 में दावत-ए-इश्क, 2017 में मेरी प्यारी बिंदु, 2017 में गोलमाल अगेन, 2018 में नमस्ते लंदन, 2019 में केसरी, 2019 में जबरिया जोड़ी, 2021 संदीप और पिंकी फरार और 2022 में ऊंचाई जैसी फिल्मों में काम किया है।

परिणीति चोपड़ा पुरस्कार और उपलब्धियां

परिणीति चोपड़ा को साल 2012 में फिल्म ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल',  के लिए ‘बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस‘ और ‘बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस' का अवाॅर्ड मिला था। वहीं, 2012 में ही फिल्म 'इश्कबाज' के लिए 'स्पेशल मेंशन' और 2015 में 'स्टाइल आइकॉन ऑफ ईयर' अवाॅर्ड मिला।