विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

KKBKKJ में काम करने के लिए जगपति बाबू को पूरी करनी पड़ी सलमान खान की अजीब फरमाइश, किस्सा जान रह जाएंगे हैरान

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Thu, 20 Apr 2023 04:12 PM (IST)

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Villain Jagpati Babu On Working With Salman Khan किसी का भाई किसी की जान ...और पढ़ें

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Villain Jagpati Babu On Working With Salman Khan, Instagram
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Villain Jagpati Babu On Working With Salman Khan, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Villain Jagpati Babu On Working With Salman Khan: सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान एक मल्टीस्टारर फिल्म है। भाईजान इस फिल्म के साथ कई एक्टर्स को बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू करने का मौका दे रहे हैं।

जगपति बाबू बने विलेन

शहनाज गिल से लेकर पलक तिवारी तक, कई स्टार्स सलमान खान संग काम करने का अपना अनुभव शेयर कर चुके हैं। अब फिल्म के विलेन जगपति बाबू ने भी भाईजान को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।

पूजा हेगड़े और जगपति की दोस्ती

जगपति बाबू साउथ के बेहद पॉपुलर स्टार हैं। एक्टर किसी का भाई किसी की जान में सलमान के साथ पहली बार, लेकिन पूजा हेगड़े संग दूसरी बार काम किया है। उन्होंने मिस हेगड़े संग बीते साल आई फिल्म राधे श्याम में काम किया था।

जब डाई करने पड़े बाल

जगपति बाबू ने सलमान खान को लेकर बताया कि भाईजान ने फिल्म में उनके बाल डाई करा दिए थे। किसी का भाई किसी की जान को लेकर ये किस्सा शेयर करते हुए जगपति बाबू ने हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में कहा कि सलमान ने ऐसा उन्हें जवान दिखाने के लिए किया था।

सलमान खान की फरमाइश

61 साल के जगपति बाबू ने कहा, "भाई चाहते थे कि मैं अपने बाल डाई करवा लूं और जवान दिखूं। ऐसा करने के पीछे उनके पास लॉजिक भी था, उन्होंने कहा कि वे अपने से बड़े व्यक्ति के साथ नहीं लड़ सकते हैं। इसलिए हमें ऐसा करना पड़ा और कुछ नहीं। यहां कोई रिजर्वेशन वाली बात नहीं थी, बल्कि ये बस किरदार की डिमांड पूरी करने जैसा था।"

सेट पर भाईजान का रवैया

किसी का भाई किसी की जान के सेट पर सलमान खान संग काम करने के अनुभव को लेकर उन्होंने कहा, "वो हर चीज को आसान बना देते हैं। वो आपको गाइड करते हैं। आपको उनसे बिल्कुल भी डर नहीं लगता, क्योंकि वो ऐसा महसूस नहीं करवाते। हम एक फाइट सीन भी करने वाले थे, लेकिन  कोविड और डेंगू के कारण इसे नहीं कर पाए।"