विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

37 साल पुराना विदाई गीत, जब 'मिथुन दा' ने रोते हुए किया बहन को विदा; सालों बाद कोई नहीं बना पाया ऐसा इमोशनल गाना

Published: Thu, 30 Jul 2026 06:37 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2026 07:43 PM (IST)

फिल्म 'दाता' का 37 साल पुराना विदाई गीत आज भी उतना ही पॉपुलर है जितना सालों पहले था। इसे किशोर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में हर एक इमोशन के लिए कोई न कोई गाना जरूर मौजूद है। एक तरफ जहां इसे सिर्फ रोमांटिक नजरिए से ही देखा जाता है, बॉलीवुड ने हमें शादी, पार्टी, डांस, दुख, ब्रेकअप हर एक भाव के लिए गाना दिया है।

अगर प्रेमी अपने दिल की बात किसी से नहीं कह पा रहा तो वो कोई ना कोई गाना डेडीकेट करके उससे आसानी से कनेक्ट कर सकता है। आज हम आपको एक विदाई गीत के बारे में बताएंगे जो पूरी शादी धूम-धड़ाके और मस्ती के बाद बेहद भावुक पल होता है। बेटी पिता का घर छोड़कर भीगी पलके लिए पति के घर जाती है।

हर शादी के वीडियो एल्बम में इस्तेमाल होता था गाना

हम बात कर रहे हैं साल 1989 में आई फिल्म दाता (Daata) के गाने बाबुल का ये घर बहना (Baabul Ka Ye Ghar Behna)। ये एक बेहद लोकप्रिय विदाई गीत है जिसमें पद्मिना कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) और मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) नजर आए। 90 के दशक में हर किसी की शादी की वीडियो में इस गाने को जरूर लगाया जाता था। इस बेहद खूबसूरत और पॉपुलर गीत को किशोर कुमार (Kishore Kumar) और अलका याज्ञनिक (Alka Yagnik) ने अपनी आवाज से सजाया था।

Babul (3)

90 के दशक का सबसे इमोशनल विदाई गीत

इस विदाई गीत को रिलीज हुए 37 साल हो गए हैं लेकिन इसके जैसी पॉपुलैरिटी किसी अन्य विदाई गीत को नहीं मिली। गाने में एक भाई अपनी बहन को विदा करते हुए दुआएं देता है और भावुक अंदाज में ये समझाता है कि बाबुल यानी पिता का घर उसके लिए सिर्फ कुछ दिन का ठिकाना ही होता है।

अंत में उसे शादी करके पिया के घर ही जाना होता है। जब ये गाना रिलीज हुआ था तो ये उस दौर के सबसे फेवरेट गानों में से एक था। शादी की वीडियो एल्बम में सीडी और वीसीआर वाले दौर में इसका खूब इस्तेमाल हुआ।

Babul (5)

अक्सर ये गाना जब भी बजता है तो आंखों से आंसू अपने आप झरझर बहने लगते हैं। फिल्म के लीड एक्टर्स की बात करें तो दाता में मिथुन चक्रवर्ती, शम्मी कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। उनके अलावा अमरीश पुरी, प्रेम चोपड़ा, सुरेश ओबेरॉय, सुप्रिया पाठक, रंजीत जैसे कलाकार भी थे।

यह भी पढ़ें- SD Burman नहीं पड़ते बीमार... कैसे मिलता ये सुपरस्टार; रफी नहीं किशोर दा ने इस गाने को गाकर किया अमर

यह भी पढ़ें- 'पहाड़ी' धुनों पर बना था Rajesh Khanna का कल्ट गाना, 56 सालों से किशोर दा की आवाज में है अमर