विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SD Burman नहीं पड़ते बीमार... कैसे मिलता ये सुपरस्टार; रफी नहीं किशोर दा ने इस गाने को गाकर किया अमर

Published: Thu, 30 Jul 2026 04:13 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2026 04:46 PM (IST)

फिल्म 'आराधना' का मशहूर गाना मूल रूप से मोहम्मद रफी के लिए लिखा गया था, लेकिन बाद में किशोर कुमार ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किशोर कुमार (Kishore Kumar) को भारतीय सिनेमा का बहुमुखी कलाकार कहा जाता है। उन्होंने एक्टिंग से लेकर सिंगिंग, फिल्म निर्देशक और एक संगीतकार के तौर पर हर क्षेत्र में नाम कमाया। किशोर कुमार ने रोमांटिक से लेकर सैड सॉन्ग और कई मस्तीभरे गाने भी गाए हैं।

'रूप तेरा मस्ताना', मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू, 'ओ मेरे दिल के चैन' जैसे सदाबहार गाने किशोर कुमार के पॉपुलर गानों में गिने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'मेरे सपनों की रानी' (Mere Sapno Ki Rani) जैसा लाजवाब गाना कभी किशोर कुमार के लिए लिखा ही नहीं गया था। क्या है ये दिलचस्प किस्सा चलिए इसके पीछे की स्टोरी भी जान लेते हैं।

दो गानों की हो चुकी थी रिकॉर्डिंग

आराधना (Aaradhna) के लगभग सारे ही गाने सुपरहिट थे लेकिन मेरे सपनों की रानी के लिए दर्शकों के दिल में एक अलग जगह है। इस गाने को पहले मोहम्मद रफी (Mohammad Rafi) गाने वाले थे क्योंकि फिल्म के एक्टर राजेश खन्ना के ऊपर उनकी आवाज बहुत सूट भी करती थी। उन्होंने दो गाने रिकॉर्ड भी कर लिए थे।

Sharmila (3)

हालांकि अंत में कुछ ऐसा हुआ कि संगीत निर्देशक एस.डी. बर्मन को पूरा सिस्टम ही बदलना पड़ गया। दरअसल रिकॉर्डिंग के बीच में एस डी बर्मन (SD Burman) बीमार पड़ गए, इसलिए उनके बेटे आर.डी. बर्मन ने जिम्मा संभाला और किशोर कुमार की आवाज का प्रयोग किया। तब किशोर कुमार ने ये गाना रिकॉर्ड किया और इंडिया को राजेश खन्ना के तौर पर अपना पहला सुपरस्टार मिला।

Sharmila (4)

मेकर्स को क्यों बदलना पड़ा फैसला?

वहीं कई खबरों में ऐसा भी कहा गया कि उस समय मोहम्मद रफी किसी विदेशी दौरे पर थे और उनके पास रिकॉर्डिंग के लिए तुरंत डेट्स उपलब्ध नहीं थीं। फिल्म को जल्द से जल्द पूरा करना था, इसलिए आर. डी. बर्मन ने इस गाने के लिए किशोर कुमार को साइन करने का फैसला किया। इस गाने को राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर पर फिल्माया गया था और जब ये रिलीज हुआ तो राजेश खन्ना को इसने रातों-रात स्टार बना दिया।

यह भी पढ़ें- 'पहाड़ी' धुनों पर बना था Rajesh Khanna का कल्ट गाना, 56 सालों से किशोर दा की आवाज में है अमर

यह भी पढ़ें- Kishore Kumar का आजाद भारत का पहला देशभक्ति गीत, 'एक शब्द' की वजह से किया गया बैन; 77 साल पहले हुआ था रिलीज