विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

496 मिलियन व्यूज के साथ YouTube पर छाया Kishore Kumar का ये गाना, 62 साल पहले हुआ था रिलीज

Published: Thu, 22 Jan 2026 07:02 PM (IST)

गायक किशोर कुमार ने अपने करियर में कई शानदार गीत गाए। लेकिन उनका एक यादगार गाना ऐसा है, जिसे यूट्यूब ...और पढ़ें

किशोर कुमार का यादगार गीत (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

किशोर कुमार का यादगार गीत (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. किशोर कुमार का बेहतरीन सॉन्ग

  2. इस सैड सॉन्ग का यूट्यूब पर दबदबा

  3. 496 मिलियन व्यूज के साथ टॉपर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पुराने गानों के मामले में गायक किशोर कुमार का दबदबा आज भी बना हुआ है। उनके गीतों को सुनकर श्रोताओं के दिलों को सुकून मिलता है। इस आधार पर आज हम आपको किशोर कुमार के एक यादगार गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो यूट्यूब पर व्यूज के मामले में उनका सबसे ज्यादा देखे जाना वाला गीत बना हुआ है। 

62 साल पहले रिलीज हुआ ये गाना मौजूदा समय में भी हर किसी को पसंद आता है। सैड सॉन्ग के मामले में किशोर दा के इस गीत का कोई मुकाबला नहीं है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस लेख में किशोर कुमार के कौन से गाने के बारे में चर्चा की जा रही है। 

यूट्यूब पर किशोर कुमार के गाने का राज

सुरों के सरताज किशोर कुमार ने अपने सिंगिंग करियर में एक से बढ़कर एक गीत को आवाज दी थी। उनमें से एक गाना यूट्यूब पर खूब पसंद किया जाता है। दरअसल किशोर दा के जिस के बारे में इस लेख में चर्चा की जा रही है, वह उनकी फिल्म मिस्टर एक्स इन मुंबई (MR. X In Mumbai) का है, जिसे साल 1964 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। उस गीत के बोल- मेरे महबूब कयामत होगी...(Mere Mehboob Qayamat Hogi) हैं। 

kishorekkumarsong (1)

यह भी पढ़ें- मोहम्मद रफी के लिए लिखा गया था गाना, बाद में Kishore Kumar की आवाज में हुआ अमर

जी हां किशोर कुमार के मेरे महबूब कयामत होगी सैड सॉन्ग को यूट्यूब चैनल बॉलीवुड क्लासिक पर अपलोड किया गया है। इस गाने पर अब तक 496 मिलियन व्यूज आ चुके हैं और 2.8 मिलियन लाइक्स भी इसे मिले हैं। 12 साल पहले किशोर दा के इस गीत को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था और तब से लेकर अब तक ये फैंस का फेवरेट बना हुआ है। 

 kishorekumarsong (3)

कुल मिलाकर कहा जाए तो मेरे महबूब कयामत होगी गायक किशोर कुमार के आइकॉनिक सॉन्ग्स में भी शुमार है, जिसे कई म्यूजिक एल्बम और फिल्मों में रीमेक किया जा चुका है। 

किशोर कुमार ने गाए इतने गीत

गायक किशोर कुमार ने अपने सुनहरे सिंगिंग करियर में 1940 से 1987 के दौरान करीब 16,000 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी थी। ओल्ड इज गोल्ड के आधार पर आज भी किशोर दा के गीतों को हर कोई सुनना पसंद करता हैं। अगर भी किशोर कुमार के फैन हैं तो आपकी प्लेलिस्ट में मेरे महबूब कयामत होगी गाना जरूर शामिल होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Kishore Kumar ने गाया था राजेश खन्ना का बेस्ट एवर रोमांटिक सॉन्ग, यूट्यूब पर मिले हैं 30 मिलियन व्यूज