89 साल पहले आई थी भारत की पहली रंगीन फिल्म, 20 साल बाद लोगों को समझ आई मूवी की कहानी; दिलचस्प है दास्तां
88 साल पहले आई इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा में एक माइलस्टोन अचीव किया था। हालांकि इसकी कहानी लोगों को सालों बाद समझ आई थी।
-1778492792086_m.webp)
88 साल पहले रिलीज हुई थी ये फिल्म

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा का सफर एक सदी से भी पहले शुरू हुआ था, जिसने एक ऐसी रचनात्मक क्रांति की शुरुआत की, जो एक दिन दुनिया के सबसे बड़े फिल्म इंडस्ट्रीज में से एक बन गई। दशकों तक दर्शक कहानियों को केवल ब्लैक एंड व्हाईट कलर में ही देखते रहे। जब तक कि इस एक फिल्म ने सब कुछ बदल नहीं दिया।
1937 में, भारतीय सिनेमा ने देश की पहली रंगीन फिल्म 'किसान कन्या' (Kisan Kanya) की रिलीज के साथ एक ऐतिहासिक बदलाव देखा। इस फिल्म का निर्देशन मोती बी. गिडवानी ने किया था और इसका निर्माण अर्देशिर ईरानी ने किया था, जो भारत की पहली टॉकी फिल्म, 'आलम आरा' (1931) के पीछे की दूरदर्शी हस्ती थे।
यह भी पढ़ें- 90s की टॉप हीरोइन, तीन बार टूटी शादी; लोगों ने एक्ट्रेस पर मढ़ा तलाक का दोष, बोलीं- 'मैं तो शराब...'
जर्मनी से लाई गई थी मॉडर्न टेक्निक
'किसान कन्या' को सिनेकलर तकनीक का उपयोग करके फिल्माया गया था- जो उस समय की एक मॉडर्न कलर टेक्निक थी और इसे स्पेशली जर्मनी से लाया गया था। उस जमाने में रंगीन फिल्म बनाना कोई आसान काम नहीं था। रीलों को प्रोसेसिंग और एडिटिंग के लिए विदेश भेजना पड़ता था, जिससे यह प्रोसेस समय लेने वाली और महंगी, दोनों ही बन जाती थी।
-1778492760014.jpg)
उस दौर के दर्शकों के लिए, जिन्होंने केवल ब्लैक एंड व्हाइट सिनेमा देखा था, कहानी को रंगों में जीवंत होते देखना किसी जादू से कम नहीं था। 'किसान कन्या' ने भविष्य की रंगीन फिल्मों के लिए दरवाजे खोल दिए।
20 साल बाद लोगों के समझ आई इसकी कहानी
रिलीज के वक्त इसे कम स्क्रीन पर रिलीज किया गया था क्योंकि ज्यादातर खर्चा इसकी मेकिंग पर ही हो गया था। ऐसे में फिल्म एक बड़ी कमर्शियल हिट तो नहीं बनी लेकिन फिर यह भारतीय सिनेमा के इतिहास का एक माइल स्टोन जरूर बनी। इतना ही नहीं इसकी कहानी ग्रामीण भारत के गरीब किसानों के जीवन और संघर्षों पर आधारित थी, लेकिन फिर भी इसकी कहानी लोगों को लगभग 20 सालों बाद समझ आई।
-1778492771132.jpg)
दरअसल आजादी के पहले बनी इस फिल्म से लोग इसलिए रिलेट नहीं कर पाए क्योंकि उस वक्त सिनेमा सिर्फ मनोरंजन का साधन था। इसीलिए आम लोगों से जुड़ी ये कहानी कुछ लोगों को प्रभावित कर पाई. वहीं इसे कम स्क्रीन पर रिलीज करने के कारण यह ज्यादा लोगों तक नहीं पहुंच पाई। लेकिन 1950 के दशक में लोग इससे जुड़ा हुआ महसूस कर पाए क्योंकि तब देश से अंग्रेज चले गए और लोगों की भावनाओं से जुड़ी यह कहानी दर्शकों के बीच हिट हो गई।
-1778492782288.jpg)
किसान कन्या के बारे में
'किसान कन्या' (Kisan Kanya) 1937 की एक भारतीय हिंदी फिल्म है, जिसका निर्देशन मोती गिडवानी ने किया था और इसे अर्देशिर ईरानी ने 'इम्पीरियल पिक्चर्स' के बैनर तले प्रोड्यूस किया था। 'सिनेकलर' तकनीक का इस्तेमाल करके बनाई गई यह फिल्म सआदत हसन मंटो के एक उपन्यास पर आधारित है, जो गरीब किसानों के संघर्षों को उजागर करती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।