विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

36 साल पहले आई फिल्म ने साउथ में मचाया था गदर! दो बार बना रीमेक; आज भी हर आशिक की पहली पसंद है ये 'कल्ट' मूवी

Published: Mon, 11 May 2026 02:51 PM (GMT+05:30)

90 के दशक में कई फिल्में ऐसी आईं, जिन्होंने पर्दे पर कमाल दिखाया। इसी बीच एक ऐसी फिल्म आई जो ...और पढ़ें

90's की कल्ट मूवी ने साउथ में मचाया था तहलका   (फोटो- यूट्यूब)

90's की कल्ट मूवी ने साउथ में मचाया था तहलका (फोटो- यूट्यूब)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता आमिर खान ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में दी हैं, जो यादगार रही हैं। अब भले ही आमिर की हालिया रिलीज फिल्में कमाल ना दिखा रही हों, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब आमिर की फिल्मों का साउथ में भी रीमेक बना है। आज बात आमिर की उसी कल्ट फिल्म की, जिसका रीमेक साउथ में बना था।

कौन सी है वो फिल्म?

दरअसल आमिर खान की जिस फिल्म की बात हम कर रहे हैं, असल में उस फिल्म का नाम है साल 1990 में आई फिल्म 'दिल'। जी हां, इंद्र कुमार (Indra Kumar) के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान (Aamir Khan) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) मुख्य किरदारों में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें- Krishnavataram की 'सत्यभामा' कौन हैं? 16 की उम्र में शुरू किया अपना बिजनेस, नानी हैं UP की राज्यपाल

Dil 3

फिल्म की कहानी के साथ -साथ फिल्म के गाने ब्लॉकबस्टर रहे थे। फिल्म में आमिर और माधुरी की कैमिस्ट्री इतनी पसंद की गई कि इस फिल्म की पॉपुलैरिटी और आमिर-माधुरी की जोड़ी को देखते हुए साउथ सिनेमा में इसका रीमेक बनाया गया। फिल्म में आमिर खान के साथ माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर (Anupam Kher) और सईद जाफरी भी नजर आए थे।

साउथ में बना 'दिल' का रीमेक

आमिर खान की दिल जब बॉलीवुड में ब्लॉकबस्टर हुई तो साउथ सिनेमा के दर्शकों ने इसका रीमेक बनाने की ठानी। बड़ी बात है कि फिल्म का रीमेक एक बार नहीं बल्कि दो बार बना। 1993 में 'दिल' का पहला रीमेक तेलुगु में बना, जब फिल्म Tholi Muddu रिलीज हुई।

tholi muddu

इस फिल्म प्रशांत और दिव्या भारती (Divya Bharti) लीड रोल्स में नजर आए थे। वहीं फिल्म को के. रुशेंद्र रेड्डी ने डायरेक्ट किया था। ये फिल्म साउथ सिनेमा में हिट रही और तेलुगू ऑडिएंस ने इसे भरपूर प्यार दिया। दिव्या भारती उस वक्त बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा में काम कर रही थीं। फिल्म के एक-एक सीन को कॉपी तक किया गया था।

कन्नड़ में भी आया 'दिल' का रीमेक

आमिर खान की दिल का रीमेक सिर्फ तेलुगू तक ही सीमित नहीं था। जब तेलुगू में बना रीमेक भी हिट हो गया था फिल्म का एक और रीमेक बनाने की तैयारी की गई और इस बार रीमेक कन्नड़ भाषा में बना। साल 1997 में फिल्म 'शिरंजिनी' बनी और यह फिल्म दिल का ही रीमेक थी।

Shivranjni

इस फिल्म में राघवेंद्र राजकुमार और निवेदिता जैन लीड रोल्स में नजर आए। फिल्म का निर्देशन हा सू राजशेखर ने किया था। कन्नड़ में बनी दिल का रीमेक 'शिरंजिनी' भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। मतलब हिंदी, तेलुगू और कन्नड़ तीनों भाषाओं में दिल को पसंद किया गया था।

इंद्र कुमार की इस फिल्म को लेकर समय-समय पर खबरें आती रहीं, लेकिन बॉलीवुड में भी इसका रीमेक या सीक्वल बनेगा, लेकिन अभीतक ऐसा नहीं हो पाया है। फिल्म के गाने 'ओ प्रिया प्रिया' (O Priya Priya) हो या फिर 'मुझे नींद ना आए...' (Mujhe Neend na aaye) चाहे फिर ये गाना हो, लगभग फिल्म के सभी गाने हिट ही रहे। आज इसीलिए ये 90 के दशक की कल्ट फिल्मों में से एक मानी जाती है।

यह भी पढ़ें- Arijit Singh को टक्कर देता था सिंगर, 13 साल पहले गाया था कल्ट सॉन्ग, साजिश ने बर्बाद किया करियर