विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anupam Kher-Kirron Kher: थिएटर करते-करते अनुपम-किरण को हुआ था एक दूसरे से प्यार, काफी अनोखी है इनकी लव स्टोरी

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sun, 11 Jun 2023 04:07 PM (IST)Updated: Wed, 14 Jun 2023 10:08 AM (IST)

Anupam Kher-Kirron Kher अनुपम खेर और किरण खेर दोनों ने अपने-अपने करियर में ऊंचा मुकाम हासिल किया है। इस जोड़ी ...और पढ़ें

File Photo of Anupam Kher and Kirron Kher
File Photo of Anupam Kher and Kirron Kher

HighLights

  1. अनुपम खेर और किरण खेर की लव स्टोरी है काफी यूनीक
  2. शादीशुदा होते हुए एक दूसरे को दिल दे बैठे थे अनुपम और किरण
  3. एक दूसरे से शादी करने के लिए उन्होंने अपने-अपने पार्टनर्स को तलाक के दिया

नई दिल्ली, जेएनएन। Kirron Kher Birthday: फिल्मी पर्दे पर तमाम तरह की प्रेम कहानियों को दिखाया गया है। कुछ लव स्टोरीज इस कदर सफल हुईं, कि उनकी याद आज भी लोगों के जहन में ताजा है। मगर पर्दे के पीछे अगर देखें, तो पाएंगे कि सिनेमाई दुनिया से जुड़े कई सितारे ऐसे हैं, जिनकी असल लव स्टोरी रील लाइफ की कहानी से भी ज्यादा इंट्रेस्टिंग है। इन्हीं में से एक कपल है अनुपम खेर (Anupam Kher) और किरण खेर (Kirron Kher)।

14 जून, 1952 में बंगलुरु में जन्मीं किरण राव ने एक्टिंग के क्षेत्र में अपना हुनर बखूबी साबित किया है। आज किरण राव फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही राजनीति में भी सक्रिय हैं। आज उनका जन्मदिन है। इस मौके पर जानेंगे कि अनुपम खेर के साथ उनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी।

अनुपम और किरण की लव स्टोरी

किरण खेर और अनुपम खेर, दोनों ही फिल्मी जगत की जानी मानी हस्तियां हैं। आप सोच रहे होंगे कि हम अचानक से उनकी बात क्यों कर रहे हैं। दरअसल, आज किरण खेर का जन्मदिन है। इस मौके पर जानेंगे उनकी अनोखी प्रेम कहानी के बारे में। अनोखी इसलिए क्योंकि इनकी मुलाकात जिंदगी के ऐसे मोड़ पर हुई थी, जब दोनों अपनी शादी से खुश नहीं थे।

दोस्ती के बाद हुआ प्यार

अनुपम खेर और किरण खेर की पहली मुलाकत एक प्ले के दौरान हुई थी। दिनों चंडीगढ़ में एक थियेटर से जुड़े थे। अनुपम और किरण शुरुआत से ही अच्छे दोस्त थे। हालांकि, उनके बीच प्यार की बात नहीं थी। दोनों ने साथ में कई प्ले में काम किया। मगर तब उन्हें भी नहीं पता रहा होगा कि उनकी दोस्ती प्यार में बदल जाएगी, क्योंकि दोनों पहले से शादीशुदा थे।

दोनों नहीं थे शादी से खुश

अनुपम खेर 1979 में अरेंज मैरिज कर चुके थे। मगर वह इस रिश्ते से खुश नहीं थे। उधर, किरण की शादी 1980 में बिजनेस मैन गौतम बेरी से हुई थी। गौतम से किरण को शादी लंबी न चल सकी, और कुछ ही सालों में दोनों अलग हो गए। गौतम से किरण के सिकंदर नाम का बेटा है।

यहां से शुरू हुई प्रेम कहानी

चंडीगढ़ के बाद अनुपम और किरण मुंबई आ गए। इस बीच एक बार फिर दोनों की मुलाकात एक प्ले के लिए ही हुई। जब नजरें मिलीं, तो एक दूसरे के लिए पहले प्यार वाली फीलिंग जाग उठी। अनुपम और किरण यह समझ चुके थे कि वह एक दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हो चुके हैं।

अनुपम खेर की अपनी शादीशुदा जिंदगी अच्छी नहीं चल रही थी। किरण भी अपनी शादी में खुश नहीं थीं। दोनों अपने रिलेशन के बुर दौर से गुजर रहे थे, और उसे दूर करने के लिए एक्टिंग के अपने पैशन को पूरा कर रहे थे। यह अभिनय के लिए उनका प्यार ही था, जो उन्हें एक दूसरे के करीब लेकर आया। यही वजह है कि अनुपम खेर एक बेटे की मां किरण को अपना दिल दे बैठे थे।

शादी के लिए दिया अपने-अपने पार्टनर्स को तलाक

किरण खेर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक दिन उनके घर आकर अनुपम ने उनसे अपने प्यार का इजहार किया। किरण भी अनुपम के लिए अपने प्यार को समझ चुकी थीं। बस फिर क्या था, किरण ने अनुपम खेर से शादी करने के लिए गौतम बेरी को तलाक दिया, जिनसे उनका रिश्ता पहले से टूटने की कगार पर आ चुका था। अनुपम ने भी अपनी पत्नी को तलाक दे दिया, और आज ही के दिन 1985 में दोनों ने शादी कर ली।

हर उतार चढाव में दिया साथ

अक्सर कहा जाता है कि हर मुस्कुराते चेहरे के पीछे दर्द छुपा होता है। यह बात किरण खेर पर सटीक बैठती है। एक असफल शादी से निकलकर उन्हें अनुपम खेर का साथ मिला। जिंदगी थोड़ी पटरी पर आई। मगर एक आम परिवार की तरह उनकी फैमिली ने भी आर्थिक तंगी देखी।

अनुपम खेर को आर्थिक घाटा हुआ। परिवार की स्थिति डांवाडोल हुई। इस दौरान किरण खेर ही परिवार को बागडोर संभाल रही थीं। उन्होंने फिल्मों में वापसी की और उनकी मेहनत रंग लाई।

किरण खेर ने निजी जिंदगी से लेकर राजनीति तक में मेहनत की। आज वह चंडीगढ़ से बीजेपी सांसद हैं।